Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2025 All Team Squad: MI W ने कमालिनी जी तो RCB W ने प्रेमा रावत को खरीदा, देखें नीलामी के बाद कैसी हैं सभी टीम

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:39 PM (IST)

    WPL 2025 All Team Squad विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में प्‍लेयर्स का ऑक्‍शन हुआ। इस ऑक्‍शन में सभी फ्रेंचाइजी ने मिलकर 19 प्‍लेयर खरीदे। मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 और यूपी वॉरियर्स ने 3 खिलाड़ खरीदे। अब लीग की सभी फ्रेंचाइजी में 18-18 प्‍लेयर हो गए हैं। आइए सभी टीमों का स्‍क्वॉड जानते हैं।

    Hero Image
    WPL की सभी फ्रेंचाइजी में 18-18 प्‍लेयर। इमेज- WPL

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में प्‍लेयर्स का मेला लगा। इसमें 5 फ्रेंचाइजी ने 9 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च कर 19 प्‍लेयर खरीदे। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 और यूपी वॉरियर्स ने 3 खिलाड़ खरीदे। इसके बाद अब सभी फ्रेंचाइजी में 18-18 प्‍लेयर हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नीलामी के बाद सभी फ्रेंचाइजी का स्‍क्वॉड कैसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी वॉरियर्स के रिटेन प्‍लेयर

    एलिसा हीली (कप्तान), किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, चमारी अट्टापट्टू, श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, वृंदा दिनेश।

    यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

    • आरुषि गोयल (भारत): 10 लाख
    • क्रांति गौड़ (भारत): 10 लाख
    • अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया): 30 लाख

    गुजरात जायंट्स के रिटेन प्‍लेयर

    हरलीन देयोल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवेर, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, सयाली सथगरे, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा, बेथ मूनी, एशली गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, काशवी गौतम, भारती फुलमाली।

    गुजरात जायंट्स ने ऑक्‍शन में खरीदे प्‍लेयर

    • डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
    • सिमरन शेख: 1.90 करोड़
    • डेनियल गिब्‍सन: 30 लाख
    • प्रकाशिका नाईक: 10 लाख

    मुंबई इंडियंस के रिटेन प्‍लेयर

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, सैका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, एस सजना, साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया कर, क्लो ट्रायॉन, शबनम इस्माइल, कीर्तना बालाकृष्णा।

    मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

    • नदिनी डी क्लर्क (साउथ अफ्रीका): 30 लाख
    • कमालिनी जी (भारत): 1.60 करोड़
    • संस्कृति गुप्ता (भारत): 10 लाख
    • अक्षिता महेश्वरी (भारत): 20 लाख

    ये भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की Prema Rawat बनीं करोड़पति, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन प्‍लेयर

    स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोबाना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

    • प्रेमा रावत (भारतीय ऑलराउंडर): 1.20 करोड़
    • जोशिता वीजे (भारतीय ऑलराउंडर): 10 लाख
    • जाग्रवी पवार (भारतीय गेंदबाज): 10 लाख
    • राघवी बिष्‍ट (भारतीय ऑलराउंडर): 10 लाख

    दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन प्‍लेयर

    शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, टिटास साधु, मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, एनाबेल सदरलैंड।

    दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

    • नंदिनी कश्यप (भारतीय बल्लेबाज): 10 लाख
    • एस चारणी (भारतीय लेफ्ट ऑर्म स्पिनर): 55 लाख
    • सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड): 10 लाख
    • निकी प्रसाद (भारत): 10 लाख

    ये भी पढ़ें: WPL Auction 2025: Simran Shaikh की चमकी किस्‍मत, 19 प्‍लेयर्स पर खर्च हुए 9 करोड़; एक क्लिक में देखें पूरी नीलामी

    comedy show banner
    comedy show banner