विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL Auction 2025: Simran Shaikh की चमकी किस्‍मत, 19 प्‍लेयर्स पर खर्च हुए 9 करोड़; एक क्लिक में देखें पूरी नीलामी

Published: Sun, 15 Dec 2024 06:26 PM (IST)

विमंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन से पहले रविवार को बेंगलुरु में हुआ मिनी ऑक्‍शन हुआ। करीब 230 घंटे चला ...और पढ़ें

सभी फ्रेंचाइजी में अब 18-18 प्‍लेयर। इमेज- WPL
सभी फ्रेंचाइजी में अब 18-18 प्‍लेयर। इमेज- WPL

HighLights

  1. बेंगलुरु में हुआ मिनी ऑक्‍शन
  2. गुजरात टाइटंस ने खर्च किए 4 करोड़
  3. यूपी के पर्स में बचे 3.4 करोड़

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में हुआ मिनी ऑक्‍शन अब समाप्‍त हो गया है। नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी ने कुल 19 प्‍लेयर खरीदे और 9 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च किए। गुजरात टाइटंस ने सबसे ज्‍यादा 4 करोड़ रुपये की खरीदारी की। सभी फ्रेंचाइजी में अब 18-18 प्‍लेयर हो गए हैं।

सिमरन शेख सबसे महंगी प्‍लेयर रहीं

ऑक्‍शन में सिमरन शेख सबसे महंगी प्‍लेयर रहीं। यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रह चुकीं सिमरन को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। नीलामी में सिमरन के अलावा 3 और प्‍लेयर करोड़‍पति बनीं। इनमें डिएंड्रा डॉटिन (1.70 करोड़), जी कमालिनी (1.60 करोड़) और प्रेमा रावत (1.20 करोड़) शामिल हैं।

यूपी के पर्स में सबसे ज्‍यादा पैसे बचे

नीलामी में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 प्‍लेयर खरीदे। साथ ही यूपी वॉरियर्स ने 3 प्‍लेयर्स को अपने साथ जोड़ा। ऐसे में यूपी वॉरियर्स (3.4 करोड़) के पर्स में सबसे ज्‍यादा पैसे बचे हैं। साथ ही मुंबई इंडियंस के पर्स में 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.65 करोड़, गुजरात जायंट्स के पास 40 लाख और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.75 करोड़ रुपये बचे हुए हैं।

नीलामी में बिकीं विदेशी प्‍लेयर

  • सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड, दिल्ली कैपिटल्स): 10 लाख
  • डिएंड्रा डॉटिन (वेस्‍टइंडीज, गुजरात जायंट्स): 1.70 करोड़
  • डेनियल गिब्‍सन (इंग्‍लैंड, गुजरात जायंट्स): 30 लाख
  • अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया, यूपी वॉरियर्स): 30 लाख
  • नदिनी डी क्लर्क (साउथ अफ्रीका, मुंबई इंडियंस): 30 लाख

किस फ्रेंचाइजी ने कितने पैसे खर्च किए

  • यूपी वॉरियर्स: 50 लाख
  • मुंबई इंडियंस: 2.20 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: 85 लाख
  • गुजरात जायंट्स: 4 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.5 करोड़

किस फ्रेंचाइजी ने कितने प्‍लेयर खरीदे

  • यूपी वॉरियर्स: 3
  • मुंबई इंडियंस: 4
  • दिल्ली कैपिटल्स: 4
  • गुजरात जायंट्स: 4
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 4

किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितने रुपये बचे

  • यूपी वॉरियर्स: 3.4 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 45 लाख
  • दिल्ली कैपिटल्स: 1.65 करोड़
  • गुजरात जायंट्स: 40 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.75 करोड़

नीलामी में बिकीं सबसे महंगी प्‍लेयर

  • सिमरन शेख: 1.90 करोड़
  • डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
  • जी कमालिनी: 1.60 करोड़
  • प्रेमा रावत: 1.20 करोड़

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • नदिनी डी क्लर्क (साउथ अफ्रीका): 30 लाख
  • कमालिनी जी (भारत): 1.60 करोड़
  • संस्कृति गुप्ता (भारत): 10 लाख
  • अक्षिता महेश्वरी (भारत): 20 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • प्रेमा रावत (भारतीय ऑलराउंडर): 1.20 करोड़
  • जोशिता वीजे (भारतीय ऑलराउंडर): 10 लाख
  • जाग्रवी पवार (भारतीय गेंदबाज): 10 लाख
  • राघवी बिष्‍ट (भारतीय ऑलराउंडर): 10 लाख

यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • आरुषि गोयल (भारत): 10 लाख
  • क्रांति गौड़ (भारत): 10 लाख
  • अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया): 30 लाख

गुजरात जायंट्स ने ऑक्‍शन में खरीदे प्‍लेयर

  • डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
  • सिमरन शेख: 1.90 करोड़
  • डेनियल गिब्‍सन: 30 लाख
  • प्रकाशिका नाईक: 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • नंदिनी कश्यप (भारतीय बल्लेबाज): 10 लाख
  • एस चारणी (भारतीय लेफ्ट ऑर्म स्पिनर): 55 लाख
  • सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड): 10 लाख
  • निकी प्रसाद (भारत): 10 लाख

ये भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की Prema Rawat बनीं करोड़पति, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा