विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड की Prema Rawat बनीं करोड़पति, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा

Published: Sun, 15 Dec 2024 04:30 PM (IST)

Prema Rawat ROYAL CHALLENGERS BENGALURU WOMEN विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में मिनी नीलामी हुई। इस ...और पढ़ें

प्रेमा रावत का बेस प्राइस 10 लाख था। इमेज- सोशल मीडिया
प्रेमा रावत का बेस प्राइस 10 लाख था। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. प्रेमा रावत को बेस प्राइस 10 लाख था
  2. RCB W ने प्रेमा को 1.20 करोड़ में खरीदा
  3. RCB W ने पिछले सीजन जीता था खिताब

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में मिनी ऑक्‍शन हुआ। इस ऑक्‍शन में 5 फ्रेंचाइजी ने मिलकर अपने स्‍क्वॉड को पूरा किया। नीलामी में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस 3.25 करोड़ रुपये लेकर उतरी।

उत्‍तराखंड की हैं प्रेमा रावत

आरसीबी ने उत्‍तराखंड की प्रेमा रावत को करोड़पति बना दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस ने ऑलराउंडर प्रेमा रावत को 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्रेमा को बेस प्राइस से 12 गुना ज्यादा कीमत दी। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी खरीदना चाहा

  • प्रेमा रावत को खरीदने में सबसे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने रुचि दिखाई।
  • इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैदान में उतरी।
  • RCB W और DC W प्रेमा रावत के लिए ऑक्‍शन के मैदान में लड़ती रहीं।
  • धीरे-धीरे यह बोली 50 लाख और फिर 1 करोड़ के पार पहुंच गई।
  • इसके बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस ने प्रेमा पर 1 करोड़ 10 लाख की बोली लगाई।
  • जवाब में RCB W ने इस बोली को 1.20 करोड़ कर दिया।
  • ऐसे में दिल्‍ली ने हाथ खड़े कर दिए और RCB W ने प्रेमा रावत को अपने साथ जोड़ लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन प्‍लेयर

स्मृति मंधाना (कप्‍तान), ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोबाना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा।

ये भी पढ़ें: WPL 2025 Auction Live: गुजरात जायंट्स ने डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख पर लुटाए करोड़ों, प्रेमा रावत RCB में

23 साल की हैं प्रेमा रावत

प्रेमा रावत 23 साल की हैं। उनका जन्‍म 12 नवंबर 2001 को हुआ था। वह इंडिया बी विमंस, उत्‍तराखंड विमंस, हरिद्वार पल्‍टन विमंस और मसूरी थंडर विमंस टीम का हिस्‍सा रही हैं। उत्तराखंड प्रीमियर लीग में वह मसूरी थंडर्स का हिस्‍सा थीं। वह एक बेहतरीन फील्डर के रूप में भी जानी जाती हैं। आरसीबी के पास पहले से ही आशा शोभना हैं, लेकिन उनकी चोट ने संभावित रूप से टीम प्रबंधन को एक और लेगस्पिनर खरीदने पर मजबूर किया।

ये भी पढ़ें: RCB W Squad for WPL 2025: ऑक्‍शन में सोच-समझकर खरीदारी कर रही आरसीबी, प्रेमा रावत पर खर्च किए 1.20 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।