विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB W Squad for WPL 2025: आरसीबी ने प्रेमा रावत पर खर्च किए 1.20 करोड़, पर्स में भी बचे सबसे ज्‍यादा पैसे

Published: Sun, 15 Dec 2024 02:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2024 05:39 PM (IST)

ROYAL CHALLENGERS BENGALURU squad विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में मिनी ऑक्‍शन हुआ। पिछले सीजन की ...और पढ़ें

RCB W ने अपनी कोर टीम को किया था रिटेन।
RCB W ने अपनी कोर टीम को किया था रिटेन।

HighLights

  1. RCB ने पिछले सीजन जीता था खिताब
  2. फाइनल में RCB ने दिल्‍ली को हराया था
  3. स्मृति मंधाना हैं आरसीबी की कप्‍तान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार कोबेंगलुरु में मिनी ऑक्‍शन हुआ। पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस 3 करोड़ 25 लाख रुपये लेकर ऑक्‍शन के मैदान में उतरी।

स्मृति मंधाना की कप्‍तानी वाली टीम ने हाल ही में डैनी व्याट को ट्रेड किया था। इसके बाद नीलामी में आरसीबी ने भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत को खरीदा है। फ्रेंचाइजी ने उन पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। इसे अलावा आरसीबी ने जोशिता वीजे, जाग्रवी पवार और राघवी बिष्‍ट को भी अपने साथ जोड़ा।   

ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • प्रेमा रावत (भारतीय ऑलराउंडर):  1.20 करोड़
  • जोशिता वीजे: 10 लाख
  • जाग्रवी पवार: 10 लाख
  • राघवी बिष्‍ट: 10 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन प्‍लेयर

स्मृति मंधाना (कप्‍तान), ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोबाना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा।

WPL 2024 में आरसीबी का प्रदर्शन

विमंस प्रीमियर लीग के अब तक 2 ही सीजन हुए हैं। पिछले सीजन स्मृति मंधाना की कप्‍तानी वाली टीम ने खिताब पर कब्‍जा जमाया था। फाइनल में आरसीबी ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 8 विकेट से हराया था। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍ट्रेडियम में खेले गए इस निर्णाय दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 113 रन पर सिमट गई थी।

जवाब में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु विमंस ने आखिरी ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया था। कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन और एलिस पेरी ने नाबाद 35 रन की पारी खेली थी। श्रेयंका पाटिल ने 4 विकेट और सोफी मोलिनक्स ने 3 शिकार किए थे।

WPL 2023 में आरसीबी का प्रदर्शन

WPL 2023 में RCB W का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम को अपने पहले 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आरसीबी ने अगले 2 मैच पर कब्‍जा जमाया था। अपने आखिरी ग्रुप मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस को मुंबई इंडियंस विमंस के हाथों हार मिली थी। लीग स्‍टेज में टीम ने 8 में से 2 मैच ही जीत थे।

ये भी पढ़ें: WPL 2025 Auction Live: 120 प्‍लेयर आजमा रही हैं किस्‍मत, 5 फ्रेंचाइजी के पर्स में 16 करोड़ रुपये