Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

WPL 2025 Auction Highlights: मिनी ऑक्‍शन में बिकीं 19 प्‍लेयर, 5 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 9 करोड़; सिमरन रहीं सबसे महंगी

WPL 2025 Auction Highlights: विमंस प्रीमियर लीग 2025 के रविवार को मिनी ऑक्‍शन हुआ। बेंगलुरु में हुई इस नीलामी में 120 महिला खिलाड़ी अपनी किस्‍मत आजमा रही थीं। विमंस प्रीमियर लीग 2025 के रविवार को मिनी ऑक्‍शन हुआ। बेंगलुरु में हुई इस नीलामी में 120 महिला खिलाड़ी अपनी किस्‍मत आजमा रही थीं।

By Rajat Gupta Sun, 15 Dec 2024 05:54 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 के रविवार को मिनी ऑक्‍शन हुआ।  बेंगलुरु में हुई इस नीलामी में 120 महिला खिलाड़ी अपनी किस्‍मत आजमा रही थीं। नीलामी में 91 भारतीय और 29 इंटरनेशनल खिलाड़ी शमिल हुईं। इनमें 3 एसोसिएट देशों की महिला प्‍लेयर भी शमिल थीं। 

इस दौरान 19 प्‍लेयर बिकीं। सभी 5 फ्रेंचाइजी ने ऑक्‍शन में 9 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च किए। सिमरन शेख मिनी ऑक्‍शन में सबसे महंगी प्‍लेयर रहीं। गुजरात जायंट्स ने उन्‍हें 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा। 

15 Dec 20245:54:05 PM
WPL Auction 2025 Live: नीलामी में बिकीं सबसे महंगी प्‍लेयर
  •  सिमरन शेख: 1.90 करोड़
  • डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
  • जी कमालिनी: 1.60 करोड़
  • प्रेमा रावत: 1.20 करोड़
15 Dec 20245:49:45 PM
WPL Auction 2025 Live: किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितने रुपये
  • यूपी वॉरियर्स: 3.4 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: 45 लाख
  • दिल्ली कैपिटल्स: 1.65 करोड़
  • गुजरात जायंट्स: 40 लाख
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.75 करोड़
15 Dec 20245:46:19 PM
WPL Auction 2025 Live: किस फ्रेंचाइजी ने कितने प्‍लेयर खरीदे
  •  यूपी वॉरियर्स: 3
  • मुंबई इंडियंस: 4
  • दिल्ली कैपिटल्स: 4
  • गुजरात जायंट्स: 4
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 4
15 Dec 20245:22:59 PM
WPL Auction 2025 Live: गुजरात जायंट्स ने अंत में खरीदे 2 प्‍लेयर

 नीलामी के अंत में गुजरात जायंट्स ने 2 खरीदारी कीं। गुजरात ने डेनियल गिब्‍सन को बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने प्रकाशिका नाईक को 10 लाख में अपने साथ जोड़ा।

15 Dec 20245:18:18 PM
WPL Auction 2025 Live: अक्षिता महेश्‍वरी मुंबई में

 मुंबई इंडियंस ने अक्षिता महेश्‍वरी को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

15 Dec 20245:16:42 PM
WPL Auction 2025 Live: निकी प्रसाद दिल्‍ली में

 निकी प्रसाद को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 1 लाख रुपये ही था।

15 Dec 20245:15:27 PM
WPL Auction 2025 Live: आरसीबी ने कीं 2 और खरीदारी

 आरसीबी ने जाग्रवी पवार को 10 लाख रुपये में और राघवी बिष्‍ट को भी 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

15 Dec 20245:10:24 PM
WPL Auction 2025 Live: अलाना किंग यूपी में

 ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाज अलाना किंग को यूपी ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये था।

15 Dec 20244:48:23 PM
WPL Auction 2025 Live: सारा अब दिल्‍ली में

 स्‍कॉटलैंड की विकेटकीपर सारा ब्राइस को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस ने 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस भी 10 लाख रुपये था।

15 Dec 20244:45:58 PM
WPL Auction 2025 Live: जोशिता वीजे आरसीबी में

 आरसीबी ने जोशिता वीजे को 10 लाख रुपये में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस भी 10 लाख रुपये था।

15 Dec 20244:41:56 PM
WPL Auction 2025 Live: आयुषी गोयल यूपी में

 आयुषी गोयल को यूपी ने बेस प्राइस 10 लाख रुपये में और क्रांति गौड़ को भी 10 लाख में अपने साथ जोड़ा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने संस्‍कृति गुप्‍ता को बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।

15 Dec 20244:37:21 PM
WPL Auction 2025 Live: ये प्‍लेयर रहीं अनसोल्‍ड

 ब्रेक के बाद मानसी जोशी, लिजेल ली, रोजमैरी मैर, अमीषा बहुखंडी, प्रियंका बाला, मिली इलिंगवर्थ, अश्‍वनी कुमारी, निकी प्रसाद, रीमा एक्‍का अनसोल्‍ड रहीं।

15 Dec 20244:09:47 PM
WPL Auction 2025 Live: पहले राउंड में 4 प्‍लेयर बनीं करोड़पति

 पहले राउंड में 36 प्लेयर्स का नाम लिया गया। इस दौरान 4 प्‍लेयर करोड़पति बन गई हैं। इनमें सिमरन शेख (1.90 करोड़) और डिएंड्रा डॉटिन (1.70 करोड़) को गुजरात जायंटस ने साथ ही मुंबई इंडियंस ने अनकैप्ड जी कमलिनी (1.60 करोड़) को और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्रेमा रावत ( 1.20 करोड़) को खरीदा।

15 Dec 20244:03:45 PM
WPL Auction 2025 Live: ये प्‍लेयर रहीं अनसोल्‍ड

 ऑस्‍ट्रेलिया की लॉरा हैरिस और फातिमा जाफर को कोई खरीददार नहीं मिला है।

15 Dec 20244:02:33 PM
WPL Auction 2025 Live: एन चारणी दिल्‍ली की हुईं

 एन चारणी को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 55 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

15 Dec 20244:00:19 PM
WPL Auction 2025 Live: सोनल ठाकुर रहीं अनसोल्‍ड

 भारतीय ऑलराउंडर सोनल ठाकुर अनसोल्‍ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

15 Dec 20243:49:38 PM
WPL Auction 2025 Live: प्रेमा रावत अब आरसीबी में

 भारतीय ऑलराउंडर प्रेमा रावत को आरसीबी ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। शुरुआत में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉलय चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन पर बोली लगाई। देखते ही देखते यह बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई।

15 Dec 20243:47:29 PM
WPL Auction 2025 Live: ये प्‍लेयर भी रहीं अनसोल्‍ड

 हुमायरा काजी, राघवी बिष्‍ट, एस यशश्री, प्रतिका रावल और इरा जाधव को कोई खरीदार नहीं मिला।

15 Dec 20243:45:39 PM
WPL Auction 2025 Live: नंदिनी कश्यप अब दिल्‍ली में

 नंदिनी कश्यप को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी 10 लाख रुपये था।

15 Dec 20243:38:27 PM
WPL Auction 2025 Live: सिमरन शेख अब गुजरात में

 भारतीय बल्‍लेबाज सिमरन शेख का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात जायंट्स ने उन पर बोली लगाई। देखते ही देखते सिमरन करोड़पति बन गईं। अंत में गुजरात जायंट्स ने उन्‍हें 1 करोड़ 90 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

15 Dec 20243:35:11 PM
WPL Auction 2025 Live: अनकैप्‍ड प्‍लेयर जी कमालिनी मुंबई में

 अनकैप्‍ड भारतीय प्‍लेयर जी कमालिनी को मुंबई इंडियंन ने 1 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी उन्‍हें खरीदने का प्रयास किया, लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी

15 Dec 20243:28:47 PM
WPL Auction 2025 Live: ये प्‍लेयर रहीं अनसोल्‍ड

 भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज सुषमा वर्मा, आयरलैंड की ऑर्ला प्रेडरगास्‍ट, ऑस्‍ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग, भारत की ऑलराउंडर सी प्रत्‍युषा, भारतीय ऑलराउंडर तेजल हसबनिस और किम गर्थ को खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुच‍ि नहीं दिखाई।

15 Dec 20243:25:07 PM
WPL Auction 2025 Live: नदीन डी क्लर्क को मुंबई ने खरीदा

 साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीद लिया है। उनका बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये थे।

15 Dec 20243:23:44 PM
WPL Auction 2025 Live:स्‍नेहा राणा भी रहीं अनसोल्‍ड

 इंग्‍लैंड की कप्‍तान हेदर नाइट और लेग स्पिनर सारा ग्‍लेन अनसोल्‍ड रहीं। माया बुशे, ऑस्‍ट्रेलिया की हेदर ग्राहम, ऑस्‍ट्रेलिया की तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन, लॉरेन चीटल पर भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर स्‍नेहा राणा और लॉरेन बेल पर भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई।

15 Dec 20243:19:11 PM
WPL Auction 2025 Live: पूनम यादव रहीं अनसोल्‍ड

 डेनियल गिब्‍सन का बेस प्राइज 30 लाख था। हेदर नाइट का बेस प्राइज 50 लाख था। दोनों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसके अलावा पूनम यादव, शनेल हेनरी भी अनसोल्‍ड रहीं।

15 Dec 20243:12:32 PM
WPL Auction 2025 Live: डिएंड्रा डॉटिन को गुजरात ने खरीदा

 वेस्‍टइंडीज की पूर्व कप्‍तान और ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। यूपी वॉरियर्स ने सबसे पहले उन पर बोली लगाई। इसके बाद गुजरात जायंट्स भी मैदान में आ गई। देखते ही देखते उन पर बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। दोनों ही टीमें हर हाल में उन्‍हें खरीदना चाह रही थीं। गुजरात ने उनकी बोली को 1.5 करोड़ पहुंचा दिया। अंत में गुजरात ने उन्‍हें 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा।

A whopping INR 1.70 Crore first buy of the #TATAWPLAuction 2025 🔨💰

Deandra Dottin is all set to play for Gujarat Giants 🧡 in the #TATAWPL@Giant_Cricket pic.twitter.com/Pl4wV6j6fi

— Womens Premier League (WPL) (@wplt20) December 15, 2024
15 Dec 20243:06:27 PM
WPL Auction 2025: किस टीम के पास कितने स्‍लॉट
  •  यूपी वॉरियर्स: 3
  • मुंबई इंडियंस: 4
  • दिल्ली कैपिटल्स: 4
  • गुजरात जायंट्स: 4
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 4
15 Dec 20243:03:49 PM
WPL Auction 2025: यूपी वॉरियर्स के रिटेन प्‍लेयर

 एलिसा हीली (कप्तान), किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, चमारी अट्टापट्टू, श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, वृंदा दिनेश।

15 Dec 20243:03:02 PM
WPL Auction 2025: मुंबई इंडियंस के रिटेन प्‍लेयर

 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, सैका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, एस सजना, साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमेलिया कर, क्लो ट्रायॉन, शबनम इस्माइल, कीर्तना बालाकृष्णा।

15 Dec 20243:02:22 PM
WPL Auction 2025: दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन प्‍लेयर

 शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, टिटास साधु, मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, एनाबेल सदरलैंड।

15 Dec 20242:58:28 PM
WPL Auction 2025: गुजरात जायंट्स के रिटेन प्‍लेयर

 हरलीन देयोल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवेर, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, सयाली सथगरे, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा, बेथ मूनी, एशली गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, काशवी गौतम, भारती फुलमाली।

15 Dec 20242:41:35 PM
WPL 2025 Auction Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रिटेन प्‍लेयर

 स्मृति मंधाना (कप्‍तान), ऋचा घोष, रेणुका ठाकुर, आशा शोबाना, श्रेयंका पाटिल, एकता बिष्ट, एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज (ट्रेडेड), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, केट क्रॉस, कनिका आहूजा।

15 Dec 20241:38:30 PM
WPL 2025 Auction Live: फ्रेंचाइजी के पास उपलब्ध पर्स

दिल्ली कैपिटल्स - 2.5 करोड़
गुजरात जायंट्स - 4.4 करोड़
मुंबई इंडियंस - 2.65 करोड़
यूपी वारियर्स - 3.9 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 3.25 करोड़

15 Dec 20241:13:02 PM
WPL 2025 Auction Live: ऑक्‍शन में कई बड़े नाम

विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले हो रहे मिनी ऑक्‍शन में हिस्‍सा लेने वाली मार्की खिलाड़ियों में तेजल हसब्निस, स्नेह राणा, डींड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), हीथर नाइट (इंग्लैंड), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड), लॉरेन बेल (इंग्लैंड), किम गर्थ (ऑस्ट्रेलिया) और डेनिएल गिब्सन (इंग्लैंड) शामिल हैं।

15 Dec 20241:12:48 PM
WPL 2025 Auction Live: ऑक्‍शन में 30 कैप्‍ड प्‍लेयर

बेंगलुरु में हो रही इस नीलामी में 30 कैप्ड (9 भारतीय, 21 विदेशी) और 90 अनकैप्ड (82 भारतीय, 8 विदेशी) प्‍लेयर ने हिस्‍सा लिया है। हालांकि ऑक्‍शन में अधिकतम 19 प्‍लेयर ही बिक सकती हैं। इनमें 5 विदेशी प्‍लेयर शामिल हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us