विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिंक जर्सी में क्‍यों उतरी राजस्‍थान की टीम? जानें इसके पीछे की असली वजह

Published: Thu, 01 May 2025 07:34 PM (IST)

Rajasthan Royals इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। सवाई मानसिंह ...और पढ़ें

पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है राजस्‍थान रॉयल्‍स। इमेज- एक्‍स
पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है राजस्‍थान रॉयल्‍स। इमेज- एक्‍स

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्‍थान बदले हुए अंदाज में नजर रही है। राजस्‍थान रॉयल्‍स के सभी प्‍लेयर पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि राजस्‍थान ने जर्सी क्‍यों बदली है।

पिंक प्रॉमिस अभियान का हिस्सा है

यह जर्सी फ्रेंचाइजी के पिंक प्रॉमिस अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर पिंकप्रॉमिस के नाम से जाना जाता है। इसके अनुसार टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए खरीदे गए प्रत्येक मैच टिकट से 100 रुपये दान करेगी।

इसके अलावा रॉयल्स की सभी गुलाबी जर्सी की बिक्री से होने वाली सारी आय इसकी सामाजिक समानता शाखा रॉयल राजस्थान फाउंडेशन (RRF) को जाएगी। इतना ही नहीं मैच में दोनों टीमों द्वारा लगाए जाने वाले प्रत्येक छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स और RRF सांभर क्षेत्र के छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2008: इस गुमनाम गेंदबाज के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा नहीं विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कारण

18वें सीजन में अब तक राजस्‍थान का प्रदर्शन

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आज से पहले तक 18वें सीजन में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 3 मैच में ही जीत मिली है। 7 मुकाबलों में राजस्‍थान को हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंकों के साथ राजस्‍थान अभी प्‍वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। एक और हार राजस्‍थान को प्‍लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी। ऐसे में अगर राजस्‍थान को अंतिम 4 की रेस मे बना रहना है तो आज मुंबई को हर हाल में हराना होगा। वहीं मुंबई के लिए यह 50वां मैच जीतना जरूरी है। टीम को अगर अंतिम 4 में जगह बनाना है तो लगभग हर मैच जीतना होगा। 

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi ही नहीं, IPL 2025 में धमाल मचा रहे ये बिहारी खिलाड़ी; एक क्लिक में जानें सभी का प्रदर्शन