विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2008: इस गुमनाम गेंदबाज के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा नहीं विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कारण

Published: Thu, 01 May 2025 08:42 PM (IST)

आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्‍सा हैं। वह पहले सीजन यानी 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ...और पढ़ें

पहले सीजन से ही आरसीबी का हिस्‍सा हैं विराट कोहली। इमेज- एक्‍स
पहले सीजन से ही आरसीबी का हिस्‍सा हैं विराट कोहली। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. 18 सीजन से बेंगलुरु का हिस्‍सा हैं विराट कोहली
  2. कोहली आरसीबी की कप्‍तानी भी कर चुके हैं
  3. पहले सीजन वीरेंद्र सहवाग थे दिल्‍ली के कप्‍तान

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते नजर आते हैं। वह पहले सीजन से ही बेंगलुरु का हिस्‍सा हैं। ऐसे में फैंस के मन में अक्‍सर सवाल उठता है कि दिल्‍ली के विराट कोहली आखिर बेंगलुरु की ओर से क्‍यों खेलते हैं। तो इसके पीछे की वजह एक तेज गेंदबाज है। आईपीएल खेल चुका यह तेज गेंदबाज अब कम ही लोगों को याद होगा। इसी गेंदबाज की वजह से दिल्‍ली ने विराट कोहली को तरजीह नहीं दी थी। अब वीरेंद्र सहवाग ने इसका खुलासा भी किया है।

तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को दी जगह

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2008 से पहले अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में विराट कोहली को क्यों नहीं चुना। भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ड्राफ्ट में रखा गया था। सभी आठ टीमों को एक-एक करके खिलाड़ियों को चुनना था। दिल्ली ने अंडर-19 कप्तान विराट कोहली की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना। हाल ही में सहवाग ने दिल्‍ली के इस कदम के पीछे का कारण बताया। वीरू ने खुलासा किया कि दिल्ली के पास कई बल्लेबाज थे, इसलिए उन्हें एक गेंदबाज की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने प्रदीप सांगवान को चुना।

वीरेंद्र स‍हवाग थे तब दिल्‍ली के कप्‍तान

सहवाग ने क्रिकबज पर बातचीत में कहा, "मैं कप्तान था जिसने विराट कोहली को नहीं चुना और प्रदीप सांगवान को चुना। हमारे पास पहले से ही गौतम गंभीर, शिखर धवन, दिलशान थे। हमारे पास बहुत सारे टॉप ऑर्डर के सलामी बल्लेबाज थे। फिर एबी डिविलियर्स भी थे। इसलिए हमारे पास पहले से ही बहुत सारे बल्लेबाज थे, लेकिन हमारे पास गेंदबाज नहीं थे। हमारी सोच थी चलो कुछ विविधता लाने के लिए एक बाएं हाथ का गेंदबाज चुनते हैं। इसलिए शायद यह एक अच्छा विकल्प था महेश और प्रदीप सांगवान। ये उस समय दो युवा गेंदबाज थे। पहले तीन साल दोनों ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया।"

आईपीएल में प्रदर्शन पर नजर

सांगवान ने आईपीएल 2008 में सात पारियों में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, अगले सीजन में उन्होंने जोरदार वापसी की और दिल्ली को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मदद की। दूसरी सीजन सांगवान ने 13 पारियों में 15 विकेट लिए। सांगवान ने दिल्ली के लिए तीन सीजन खेले और 29 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिंक जर्सी में क्‍यों उतरी राजस्‍थान की टीम? जानें इसके पीछे की असली वजह