विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shikhar Dhawan ने अपने रिश्‍ते पर लगा दी मुहर! Sophie Shine संग लेटेस्‍ट पोस्‍ट में हुआ बड़ा खुलासा

Published: Thu, 01 May 2025 07:13 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट शिखर धवन ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्‍होंने अपनी लव लाइफ को लेकर चल रही अटकलों ...और पढ़ें

लेटेस्‍ट पोस्‍ट में नजर आए सोफी और शिखर। इमेज- इंस्‍टाग्राम
लेटेस्‍ट पोस्‍ट में नजर आए सोफी और शिखर। इमेज- इंस्‍टाग्राम

HighLights

  1. धवन ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की तस्‍वीर
  2. सोफी के साथ नजर आ चुके हैं धवन
  3. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से ले चुके संन्‍यास

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्‍लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्‍होंने अपनी लव लाइफ को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने इंस्‍टाग्राम पर सोफी साइन के साथ एक तस्‍वीर शेयर की। धवन की गर्लफ्रेंड सोफी ने इस तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन में लिखा, माई लव। इससे पहले धवन और सोफी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं।

चैंपियंस ट्रॉफी में साथ नजर आए थे दोनों

शिखर धवन और सोफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान साथ नजर आए थे। दोनों भारत के एक मैच का लुत्‍फ उठा रहे थे। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा था कि आखिरी सोफी कौन हैं। आपको बता दें कि सोफी पेशे से एक प्रोडक्‍ट कंसल्‍टेंट हैं। व‍ह पिछले साल के अंत में एयरपोर्ट पर भी शिखर धवन के साथ देखी गई थीं। इतना ही नहीं वह आईपीएल में भी नजर आ चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Soph (@sophieshine93)

धवन और आयशा मुखर्जी का हो चुका तलाश

बता दें कि धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो गया है। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्‍ट्रेलिया में रहता है। धवन अक्‍सर शिकायत करते हैं कि वह अपने बेटे जोरावर से नहीं मिल पाते हैं।

ये भी पढ़ें: 'हमारी सरकार प्‍लान कर रही', पहलगाम हमले पर बोले शिखर धवन; सुनकर फूल जाएंगे पाकिस्‍तान के हाथ-पांव

सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले चुके हैं धवन

  • शिखर धवन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले चुके हैं।
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में धवन के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्‍होंने 34 टेस्‍ट की 58 पारियों में 40.61 की औसत और 66.94 की स्‍ट्राइक रेट से 2315 रन बनाए हैं।
  • टेस्‍ट में धवन ने 5 अर्धशतक के साथ ही 7 शतक भी लगाए हैं।
  • 167 वनडे की 164 पारियों में गब्‍बर के नाम 6793 रन है।
  • वनडे में उन्‍होंने 39 फिफ्टी और 17 शतक भी लगाए हैं।
  • धवन ने अपने करियर में 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।
  • इस दौरान उन्‍होंने 27.92 की औसत और 126.36 की स्‍ट्राइक रेट से 1759 रन जड़े।

ये भी पढ़ें: IPL 2008: इस गुमनाम गेंदबाज के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा नहीं विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कारण