SRH vs MI: फॉर्म में लौटते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक साथ बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हो रही है। हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। 144 रन चेज करने उतरी मुंबई की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में खराब शुरुआत के बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 143 रन बनाए। 144 रन चेज करने उतरी मुंबई की ओर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आते ही हवाई प्रहार शुरू किए। मुकाबले में 12 रन बनाते ही रोहित ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।
टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे
रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे हो गए हैं। वह विराट कोहली के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 456वें टी20 मैच की 443वीं पारी में यह मुकाबल हासिल किया। इससे पहले विराट कोहली 407 टी20 मैच की 390 पारियों में 13208 रन बना चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल ने 463 टी20 मुकाबलों में 14562 रन बनाए थे। रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने 2016 के बाद आईपीएल में बैक टू बैक फिफ्टी लगाई। पिछले मुकाबले में रोहित ने नाबाद 76 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
मुंबई के लिए सर्वाधिक छक्के
- 259 - रोहित शर्मा*
- 258 - कीरोन पोलार्ड
- 127- सूर्यकुमार यादव
- 115 - हार्दिक पांड्या
- 106 - ईशान किशन
🙌 𝗦𝗜𝗫𝗘𝗥 𝗖𝗛𝗔 𝗥𝗔𝗝𝗔 🙌
Hitman overtakes the Llord for most sixes in Blue & Gold 👊#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #SRHvMI pic.twitter.com/sZwJBefOsW
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 23, 2025
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: अरे हाय-हाय ये किस्मत! बिना आउट हुए ईशान किशन लौटे पवेलियन, ईमानदारी हैदराबाद को पड़ गई भारी
सबसे कम गेंदों में 12000 टी20 रन
- 7992 - कीरोन पोलार्ड
- 8100 - क्रिस गेल
- 8191 - एलेक्स हेल्स
- 8261 - जोस बटलर
- 8563 - डेविड वार्नर
- 8885 - रोहित शर्मा
- 8997 - विराट कोहली
- 9424 - शोएब मलिक
सबसे तेज 12000 टी20 रन
- 343 पारी - क्रिस गेल
- 360 पारी - विराट कोहली
- 368 पारी - डेविड वार्नर
- 405 पारी - जोस बटलर
- 432 पारी - एलेक्स हेल्स
- 443 पारी - रोहित शर्मा*
- 451 पारी - शोएब मलिक
- 550 पारी - कीरोन पोलार्ड
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: Pahalgam Attack से खफा हैं पैट कमिंस, टॉस के दौरान जताया दुख; हार्दिक ने भी खुलकर की निंदा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।