Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    केकेआर ने मुंबई इंडियंस के अनचाहे रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, तीन बार टीम के साथ हुई यह अनहोनी

    Updated: Sun, 18 May 2025 06:00 PM (IST)

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल केकेआर डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते तीसरी बार ग्रुप चरण से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस भी आईपीएल इतिहास में डिफेंडिंग चैंपियन होते हुए भी ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। 17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

    Hero Image
    केकेआर नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड। फोटो- BCCI

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपना खिताब बरकरार रखने में कायम नहीं रही। शनिवार, 17 मई को आरसीबी के खिलाफ बारिश के चलते मैच रद्द होने से वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरी बार है जब कोलकाता डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते ग्रुप चरण से बाहर हो गई। टीम ने मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस इससे पहले सर्वाधिक तीन बार डिफेंडिंग चैंपियन होते हुए भी ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि साल 2016, 2018 और 2021 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल में ग्रुप-स्टेज से बाहर होना पड़ा था। वहीं, नाइट राइडर्स 2013 और 2015 में भी अपने खिताब की रक्षा के दौरान बाहर हो गए थे।

    आईपीएल में डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद लीग स्टेज से बाहर होने वाली टीमें:-

    2009- राजस्थान रॉयल्स

    2013- कोलकाता नाइट राइडर्स

    2015- कोलकाता नाइट राइडर्स

    2016- मुंबई इंडियंस

    2018- मुंबई इंडियंस

    2021 में मुंबई इंडियंस

    2022-चेन्नई सुपर किंग्स

    2024- चेन्नई सुपर किंग्स

    2025- कोलकाता नाइट राइडर्स

    आरसीबी का बढ़ा इंतजार

    बारिश चलते आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद्द हो गया। आरसीबी और केकेआर को एक-एक अंक दिए गए। इसके चलते आरसीबी के 17 प्वाइंट्स हो गए हैं। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत की जरुरत थी। हालांकि, अब आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ गया है। आरसीबी 17 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।

    यह भी पढे़ं- 'अपनी हालत के खुद जिम्मेदार है केकेआर', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन पर कसा तंज

    यह भी पढे़ं- 'मैं और Kohli पहले पैसे गिनते थे फिर खाना...', विराट के करीबी दोस्त ने खोला स्टार की जिंदगी का छिपा हुआ राज