Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Final 2019 MI vs CSK: ...तो चौथी बार चैंपियन बन जाएगी मुंबई इंडियंस!

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Sun, 12 May 2019 01:43 PM (IST)

    IPL Final 2019 मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार को फाइनल खेला जाना है। इस आइपीएल में अबतक मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    IPL Final 2019 MI vs CSK: ...तो चौथी बार चैंपियन बन जाएगी मुंबई इंडियंस!

    नई दिल्ली, जेएनएन। IPL Final 2019 MI vs CSK: मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रविवार को फाइनल खेला जाना है। इस आइपीएल में अबतक मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने चेन्नई को दोबार लीग स्टेज में और एक बार क्वालीफायर में हराया है। आइपीएल के इतिहास को अगर देखें तो एक ऐसा संयोग है, जिससे लगता है कि एक बार फिर मुंबई चैंपियन बन सकती है। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई और चेन्नई तीन-तीन बार आइपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Final 2019 CSK vs MI: जो जीतेगा टॉस वह बनेगा आइपीएल का बॉस, जानें क्यों

    ये है मामला
    मुंबई इससे पहले तीन बार आइपीएल की चैंपियन बन चुकी है। सबसे पहले 2013 में रोहित शर्मा के कप्तानी में मुंबई पहली बार आइपीएल की विजेता बनी थी। इसके बाद मुंबई 2015 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। आइपीएल 2013 में पहली बार रोहित शर्मा को मुंबई का कप्तान बनाया गया, और तब से लगातार एक साल के अंतराल पर मुंबई फाइनल जीतती चली आ रही है। अब एक बार फिर 2019 में मुंबई के लिए यह संयोग सही फिट हो रहा है। ऐसे में मुंबई एक बार फिर विजेता बन सकती है।

    मुंबई के लिए लकी हैं धौनी
    मुंबई की जीत से महेंद्र सिंह धौनी का सीधा कनेक्शन है। आइपीएल 2013 के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला धौनी के चेन्नई सुपर किंग्स से था। वहीं, 2015 में एक बार फिर पहले क्वालीफायर में चेन्नई और मुंबई आमने-सामने थे। 2017 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते चेन्नई दो साल का प्रतिबंध झेल रही थी, लेकिन इस बार पहले क्वालीफाइयर में मुंबई के सामने धौनी ही थे। हालांकि, पुणे टीम के कप्तान स्टीव स्थिम थे, लेकिन धौनी बतौर खिलाड़ी पुणे की टीम में शामिल थे। खास बात यह है कि पहला क्वालीफायर मुंबई और पुणे के बीच ही खेला गया। इस बार आइपीएल में पहले क्वालीफायर में एक बार फिर मुंबई के सामने धौनी की चुनौती ही थी। अब यह एक महज संयोग है या नहीं, ये तो आइपीएल खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

    IPL Final 2019: CSK और MI के बीच महामुकाबला आज, ये है इनकी ताकत और कमजोरी

    फाइनल में पलट जाता है मामला
    मुंबई पहले क्वालीफायर में भले ही धौनी पर भारी पड़ी हो, लेकिन फाइनल में मामला ठीक उलटा रहा है। 2014 और 2012 के एलिमिनेटर में , 2011 के दूसरे क्वालीफायर और 2010 के फाइनल में धौनी मुंबई के ऊपर भारी पड़े चुके हैं। हालांकि, पहले क्वालीफायर में मुंबई का ही पलड़ा भारी रहा है। इस बार भी पहले क्वालीफायर में मुंबई की टीम जीत चुकी है। अब फाइनल देखना होगा, कौन किस पर पड़ता है भारी।  

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप