Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Dhoni ने Deepak Chahar को लगाया तमाचा, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो; जानें क्या है मामला

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 10:07 PM (IST)

    चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के पहले का एक वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी इस वीडियो में एक अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। धो ...और पढ़ें

    धोनी ने दीपक चाहर के साथ किया मजाक। फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, धोनी कभी-कभी मैदान पर गुस्से में भी देखा गया है। इसके अलावा वह टीम के साथियों के साथ मस्ती करते हुए देखे गए हैं। इसी लिए उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह दीपक चाहर को तमाचा मारते हुए नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के पहले का एक वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी इस वीडियो में एक अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाज दीपक चाहर के साथ मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    धोनी ने चाहर के साथ किया मजाक

    टॉस के लिए जाते समय धोनी मजाक में चाहर की ओर तमाचा मारने के लिए तेजी से हाथ घुमाते हैं, जो सीएसके के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो से बात कर रहे थे। वह धोनी के इस अंदाज से एक पल के लिए डर जाते हैं और फिर मुस्कुराने लगते हैं।

    गौरतलब हो कि धोनी ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमने इस विकेट पर कुछ मैच खेले हैं। इस विकेट के धीमा होने की संभावना है। हम मैच को सरल रखने की कोशिश करते हैं। अपनी योजना को पूरा करने की कोशिश करो। अपनी योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश करो।"

    दूसरे स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स

    चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने अभी तक 11 मैच खेले हैं। इसमें 6 मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रा रहा है। चेन्नई के 13 प्वाइंट्स हैं। वहीं, दिल्ली 10वें स्थान पर है। दिल्ली ने 10 में से चार मैच जीते हैं और 6 मैच गंवाए हैं। उसके 8 अंक हैं।