Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल में Ambati Rayudu का दोहरा शतक, Dhoni-Rohit के क्लब में हुए शामिल; MI ने ट्वीट कर दी बधाई

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 10 May 2023 09:13 PM (IST)

    Ambati Rayudu 200 IPL Match अंबाती रायडू आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए। रायडू ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। फिलहाल ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंबाती रायडू के नाम दर्ज हुए 200 आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड।

    नई दिल्ली, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच दिया। रायडू आपीएल में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस टीम के सह मालिक आकाश अंबानी ने उनको बधाई दी है। आकाश ने रायडू की तीन बेहतरीन पारियों को याद करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने मुंबई इंडियंस के लिए साल 2010 में आईपीएल में डेब्यू किया था। 10 साल तक मुंबई के लिए खेलने वाले अंबाती रायडू को 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। तब वह अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। अंबाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए कई बार मैच में अहम भूमिका निभाई है। वह मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं।

    राजस्थान के खिलाफ किया था आईपीएल डेब्यू

    बता दें की अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के लिए 114 मैच खेले। बाकी के मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। अंबाती रायडू ने 28.38 की औसत से 4285 रन बनाए हैं। रायडू ने चेन्नई के लिए खेलत हुए आईपीएल में एक शतक लगाया है। वहीं, 22 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 13 मार्च 2023 को राजस्थान के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच खेला था।

    धोनी-रोहित के क्लब में हुए शामिल 

    बता दें कि आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा खेलने वाले खिलाड़ियों में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शामिल है। वहीं, पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना भी 200 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। आरसीबी के स्टार विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल में 200 मैच खेल चुके हैं। पूर्व कोलकाता के कप्तान और आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।