Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    GT vs MI: "चैन से सोना है तो जाग जाओ"...सूर्यकुमार ने तिलक के साथ किया प्रैंक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 26 May 2023 08:00 AM (IST)

    Suryakumar Prank Tilak Varma मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुर्यकुमार यादव साथी खिलाड़ी तिलक व ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ किया प्रैंक। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रन से मात दी। इस जीत के साथ मुंबई अपने छठे आईपीएल खिताब से महज एक कदम दूर है। मुंबई शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में उतरेगी। उससे पहले मुंबई टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    चेन्नई में लखनऊ सुपरजायंट्स पर जीत दर्ज करने के बाद टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। सफर के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) के साथ एक प्रैंक किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही MI के फैंस इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

    सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा के मुंह में निचोड़ा नींबू

    मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुर्यकुमार यादव साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ प्रैंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूर्या ने एयरहोस्टेस से एक नींबू लिया और शांति से सो रहे तिलक वर्मा के मुंह में निचोड़ दिया। सूर्या की शरारत से तिलक वर्मा चौंक गए और जागते हुए पूछा "क्या है इसमें।" सुर्या के इस मजाक से फ्लाइट में बैठे सभी खिलाड़ी हंसने लगे।

    एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को हराया

    गौरतलब हो कि बुधवार को चेपॉक में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई ने दमदार प्रदर्शन किया। मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मधवाल की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ सुपरजायंट्स की पूरी टीम 101 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन का स्कोर बनाया था।