CSK vs MI Head To Head: रविवार को टकराएंगी 2 सबसे सफल टीम, जानें चेन्नई-मुंबई मैच में किसका पलड़ा भारी
CSK vs MI Head To Head इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी। आईपीएल में 5-5 खिताब अपने नाम करने वाली यह दोनों टीमें चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में टकराएंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस शाम 7 बजे होगा।
चेन्नई की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ और मुंबई की सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे। हालांकि, हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान हैं, लेकिन बैन के चलते वह पहला मैच नहीं खेलेंगे। इस बीच आइए जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कितने मैच खेले गए हैं। इस दौरान किस टीम का पलड़ा भारी है।
हेड टू हेड के आंकड़े
CSK और MI के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 37 बार आमना-सामना हुआ है। 2008 से अब तक हुए इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में मुंबई ने 20 मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर चेन्नई ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पिछले 7 मुकाबलों में चेन्नई ने 5 मैच पर कब्जा जमाया है। साथ ही मुंबई को 2 मैच में जीत नसीब हुई है।
हेड टू हेड
- कुल मैच: 37
- CSK ने जीते: 17
- MI ने जीते: 20
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आंकड़े
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 8 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भी मुंबई का दबदबा देखने को मिला है। चेन्नई के होम ग्राउंड पर मुंबई ने उन्हें 5 बार रौंदा है। दूसरी ओर घर पर मुंबई के खिलाफ चेन्नई सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। इतना ही नही अपने घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 71 मैच खेले हैं।
इस दौरान 5 बार की चैंपियन टीम ने 50 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। दूसरी ओर 20 में फ्रेंचाइजी को हार का मुंह देखना पड़ा है। 1 मैच CSK ने सुपर ओवर में जीता है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने अब तक 15 मैच खेले हैं और 8 में जीत भी दर्ज की है। 7 में MI को पराजय मिली है।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में CSK का प्रदर्शन
- CSK ने खेले: 71 मैच
- CSK ने जीते: 51 मैच
- CSK ने हारे: 20 मैच
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में MI का प्रदर्शन
- MI ने खेले: 15 मैच
- MI ने जीते: 8 मैच
- MI ने हारे: 7 मैच
ये भी पढ़ें: CSK vs MI Live Streaming: रविवार को डबल धमाल, IPL की दो सबसे सफल टीम होंगी आमने-सामने; जानें कैसे देखें यह मुकाबला

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।