Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CSK vs MI Live Streaming: रविवार को डबल धमाल, IPL की दो सबसे सफल टीम होंगी आमने-सामने; जानें कैसे देखें यह मुकाबला

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 04:30 PM (IST)

    IPL 2025 की शनिवार से शुरुआत हुई। रविवार को डबल हेडर मुकाबले होंगे। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्‍कर राजस्‍थान रॉयल्‍स से होगी। वहीं शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टकराएंगी। दोनों ही टीमों ने आईपीएल में 5-5 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब कहां और कैसे देख सकते हैं।

    Hero Image
    दोनों ही टीमों ने जीते हैं 5-5 खिताब।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का शनिवार, 22 मार्च से आगाज हुआ। अब रविवार को डबल धमाल देखने को मिलने वाला है। IPL 2025 के दूसरे दिन डबल हेडर मुकाबले होंगे। दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्‍कर राजस्‍थान रॉयल्‍स से होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं शाम को लीग की 2 सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टकराएंगी। दोनों ही टीमों ने आईपीएल में 5-5 बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। अब फैंस को चेन्‍नई और मुंबई के बीच होने वाले महामुकाबले का बेस‍ब्री से इंतजार है। ऐसे में आइए जानते कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को कहां देख सकते हैं।

    लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला 23 मार्च, रविवार को खेला जाएगा।

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला कब शुरू होगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2025 का तीसरा मुकाबला जियोहॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी लाइव अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेंगी।

    ये भी पढ़ें: IPL Purple Cap winners: पहली बार पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने जीती पर्पल कैप, जानें सभी सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्‍ट

    चेन्नई सुपर किंग्स

    रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद।

    मुंबई इंडियंस

    सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, राज बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, लिज़ाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान।

    ये भी पढ़ें: 2008 से 2025 तक: वो 9 खिलाड़ी जो पहले सीजन से खेल रहे आईपीएल, 3 ने अभी तक नहीं जीती है एक भी ट्रॉफी