विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup 2023 Final: खिताबी मुकाबले से पहले Virat Kohli को अपने आदर्श से मिला खास तोहफा, सचिन ने 2011 की यादों को फिर से किया ताजा

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 19 Nov 2023 03:05 PM (IST)

World Cup 2023 IND vs AUS Final भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला ...और पढ़ें

Sachin Tendulkar ने Virat Kohli को गिफ्ट की अपनी साइन जर्सी
Sachin Tendulkar ने Virat Kohli को गिफ्ट की अपनी साइन जर्सी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 IND vs AUS Final: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को उनके आर्दश सचिन तेंदुलकर से खास तोहफा मिला। इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sachin Tendulkar ने Virat Kohli को गिफ्ट की अपनी साइन जर्सी

दरअसल, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Live Score) के फाइनल से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी साइन वाली जर्सी भेंट की। विराट कोहली को उन्होंने उनके रिकॉर्ड्स तोड़ने और शानदार फॉर्म के लिए आर्शीवाद दिया।

सचिन की इस गिफ्ट की वाली जर्सी की खासियत यह है कि ये जर्सी वहीं है जो तेंदुलकर ने 2 अप्रैल 2011 की शाम भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए विश्व कप फाइनल में पहनी थी, जहां भारत ने 28 सालों के बाद दूसरा विश्व कप खिताब जीता था।

इसके साथ ही जर्सी के साथ तेंदुलकर ने कोहली को तस्वीर शेयर की और उनके लिए एक खास संदेश भी लिखा। साइन की वाली जर्सी में सचिन ने लिखा- Virat, हमें आप पर गर्व हैं।

World Cup Final 2023 Air Show: फाइनल मैच से पहले आसमान में 9 Aircraft ने दिखाए करतब, ICC इवेंट में पहली बार देखने को मिला ऐसा पल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर खुद विराट कोहली को गिफ्ट दे रहे हैं। सबसे पहले वह कोहली के गले लगते हुए नजर आए और फिर सभी खिलाड़ियों की मौजूदगी में किंग कोहली ने अपना तोहफा देखा। इस दौरान किंग कोहली भावुक भी हुए।

देखें VIDEO