विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Cup Final 2023 Air Show: फाइनल मैच से पहले आसमान में 9 Aircraft ने दिखाए करतब, ICC इवेंट में पहली बार देखने को मिला ऐसा पल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 19 Nov 2023 02:15 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा ...और पढ़ें

IND vs AUS Final: फाइनल मैच से पहले Air Show ने लूटी महफिल
IND vs AUS Final: फाइनल मैच से पहले Air Show ने लूटी महफिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup Final 2023 Suryakiran Air Show: फैंस को जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो पल आ ही गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस फाइनल मैच के लिए फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ है। टॉस के तुरंत बाद अहमदाबाद के आसमान पर एयर शो का गजब का नजारा देखा गया।

इस दौरान सूर्यकिरण टीम के प्लेन अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आसमान में करतब दिखाते हुए नजर आए।स्टेडियम पर बैठा हर एक शख्स इस पल को अपने कैमरे में कैद करता हुआ और खुशी से झूमते हुए नजर आया।

IND vs AUS Final: फाइनल मैच से पहले  Air Show ने लूटी महफिल

दरअसल, IND vs AUS के फाइनल मैच में टॉस के बाद इंडियन एयरफोर्स के सूर्यकिरण विमान अहमदाबाद के हवाई अड्डे से उड़ान भरी और वर्टिकल फॉर्मेशन में एयर सैल्यूत देते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ऊपर से गुजरते हुए नजर आए। इस दौरान अहमदाबाद के इस स्टेडियम का माहौल ही देखने लायक रहा। यह आईसीसी के इवेंट के इतिहास में पहली बार हुआ, जब एयर शो जैसा खास इंतजाम फाइनल में किया गया।

सोशल मीडिया पर एयर शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS Final: क्‍या भारतीय बल्‍लेबाज का नाम इस बहुत खास क्‍लब में जुड़ेगा? अब तक वर्ल्‍ड कप फाइनल में केवल 6 बल्‍लेबाज ही कर सके हैं ये कमाल

देखें VIDEO:

IND vs AUS Final मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।