विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Final: क्‍या भारतीय बल्‍लेबाज का नाम इस बहुत खास क्‍लब में जुड़ेगा? अब तक वर्ल्‍ड कप फाइनल में केवल 6 बल्‍लेबाज ही कर सके हैं ये कमाल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 19 Nov 2023 12:56 PM (IST)

IND vs AUS Final भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र ...और पढ़ें

ODI World Cup Final में शतक जमाने वाले 6 बल्लेबाज
ODI World Cup Final में शतक जमाने वाले 6 बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS Final: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेला जाएगा। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। ये टीम इंडिया का वनडे विश्व कप का चौथा फाइनल मैच खेलने उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वीं बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

भारतीय टीम की तरफ से आजतक किसी भी बल्लेबाज ने वनडे विश्व कप के फाइनल में एक भी शतक नहीं जमाया है। ऐसे में रोहित ब्रिगेड की टीम इस खास क्लब में शामिल होना चाहेगी। आइए जानते हैं विश्व कप फाइनल में शतक जड़ने वाले 6 बल्लेबाज।

ODI World Cup Final में शतक जमाने वाले 6 बल्लेबाज

1. 102 - क्लाइव लॉयड बनाम ऑस्ट्रेलिया,1975

पहले नंबर पर है वनडे विश्व कप के पहले एडिश्न में वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड का नाम, जिन्होंने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 102 रन की पारी खेली थी।

2. 138- विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड-1979

1979 के विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स ने नाबाद 138* रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS Final Pitch Report: अहमदाबाद में होगा हाई स्‍कोरिंग मैच या गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, जानें पिच रिपोर्ट

3. 107* - अरविंद डी सिल्वा बनाम ऑस्ट्रेलिया,1996

तीसरे नंबर पर है 1996 के टूर्नामेंट के वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा का नाम, जिन्होंने नाबाद 107* रन बनाए थे।

4. 140* - रिकी पोंटिंग बनाम भारत, 2003

2003 में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ 140 रन की नाबाद पारी खेली थी।

5. 149 - एडम गिलक्रिस्ट बनाम श्रीलंका, 2007

वनडे विश्व कप 2007 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ 149 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें:

Ind vs Aus Final Playing 11: भारतीय टीम आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती है मैदान, ऑस्‍ट्रेलिया को हराना एकमात्र लक्ष्‍य

6. 103* - महेला जयवर्धने बनाम भारत,2011

लिस्ट में छठे नंबर पर है साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल मैच में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज महेला जयवर्धने, जिन्होंने मैच में भारत के खिलाफ 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।