Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

World Cup 2023 Final Ind vs Aus Highlights: छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में 6 विकेट से मारी बाजी; फिर चकनाचूर हुआ टीम इंडिया का सपना

World Cup 2023 Final Ind vs Aus Highlights:ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप के खिताब को छठी बार अपने नाम किया है।

By Umesh KumarSun, 19 Nov 2023 10:41 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ड्स डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023 Final Ind vs Aus Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप के खिताब को छठी बार अपने नाम किया है।

ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से 137 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, मार्नस लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 241 रन के लक्ष्य को 43 ओवर में हासिल किया। 

इससे पहले भारतीय टीम फाइनल मैच में 240 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से केएल राहुल ने 66 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 54 रन का योगदान दिया। 

19 Nov 20239:34:32 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: गेंदबाज नहीं कर सके कमाल

 पूरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत नजर आए गेंदबाज फाइनल में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। शुरुआत तो भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी की, लेकिन 10 ओवरों के बाद पूरी तरह से मैच पर कब्जा कंगारू बल्लेबाजों का रहा।

19 Nov 20239:22:55 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी चैंपियन

 ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया है। खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम ने लाजवाब खेल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। 

19 Nov 20239:21:00 PM
IND vs AUS Live Score: हेड हुए आउट

 ट्रेविस हेड 120 गेंदों पर 137 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट रहे हैं। हालांकि, मैच को हेड ने पहले ही एकतरफा कर डाला है।

19 Nov 20239:17:55 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 42 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 231/3

 42 ओवर का खेल हो चुका और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 130 और लाबुशेन 57 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20239:12:34 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया

 जीत के लिए अब ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 रन की जरूरत है। 41 ओवर के बाद कंगारू टीम के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 230 रन लग चुके हैं।

19 Nov 20239:08:20 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया

मार्नस लाबुशेन ने 99 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए सिर्फ 16 रन की जरूरत है। पूरे विश्व कप में शानदार लय में नजर आए भारतीय गेंदबाज फाइनल में ही लय से भटके हुए नजर आए।

19 Nov 20239:04:20 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 39 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 219/3

 39 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 219 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 48 और ट्रेविस हेड 127 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20239:01:00 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 38 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 214/3

 38 ओवर बीत चुके और हर ओवर के साथ-साथ कंगारू टीम जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। मार्नस लाबुशेन 45 और ट्रेविस हेड 125 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:55:58 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: जीत से महज 37 रन दूर ऑस्ट्रेलिया

 37 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 204 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 117 और मार्नस लाबुशेन 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए अब कंगारू टीम को महज 37 रन की जरूरत है।

19 Nov 20238:51:49 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 36 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 195/3

 36 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 195 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 109 और मार्नस लाबुशेन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अब वर्ल्ड कप के खिताब से महज 46 रन दूर है।

19 Nov 20238:45:22 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 35 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 192/3

 35 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट खोकर 192 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 107 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:42:43 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: हेड ने ठोका शतक

ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। हेड ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 185 रन लगा दिए हैं।

19 Nov 20238:38:54 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत से जीत दूर ले जा रहे ट्रेविस हेड

 33 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 174 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 89 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:35:38 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 32 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 172/3

 32 ओवर हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 172 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 40 और ट्रेविस हेड 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए साझेदारी 125 रन की हो चुकी है।

19 Nov 20238:32:29 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत के हाथ से फिसल रहा वर्ल्ड कप

 31 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 170 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 87 और मार्नस लाबुशेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब जीत की तरफ बेहद तेजी से बढ़ रही है।

19 Nov 20238:28:50 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live: 30 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 167/3

 30 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 167 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड 86 और मार्नस लाबुशेन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:24:45 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 29 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 165/3

 29 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 165 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 36 और ट्रेविस हेड 85 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:21:29 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

 भारत के हाथ से विश्व कप का खिताब फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। 28 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 162 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड ने बुमराह के ओवर का अंत चौके के साथ किया है। हेड 84 और मार्नस लाबुशेन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:15:49 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 27 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 148/3

 27 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 148 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 34 और ट्रेविस हेड 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20238:12:24 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 26 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 144/3

 26 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 144 रन लगा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन 32 और ट्रेविस हेड 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की यह जोड़ी जीत को भारत से दूर लेकर जाती दिख रही है।

19 Nov 20238:09:36 PM
World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई पारी के 25 ओवर समाप्त

 25वें ओवर में 8 रन बने। जडेजा ने 5 ओवर में 24 रन दिए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पूरा स्टेडियम शांत हो गया है। ट्रेविस हेड 65 रन बनाकर तो मार्नस लाबुशेन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 135/3

19 Nov 20238:06:04 PM
Ind vs Aus Live Score: 24वें ओवर में बने 5 रन

 रोहित शर्मा ने शमी को वापस बुलाया। पहली गेंद पर ट्रेविस हेड ने 4 जड़ा। अगली पांच गेंद पर 1 रन बने। ट्रैविस हेड 59 और लाबुशेन 25 रन बनाकर खेल रहे। 

24 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 127/3

19 Nov 20238:01:25 PM
World Cup 2023 Final: भारत के हाथ से फिसल रहा मैच

 ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन की साझेदारी भारत पर पड़ रही।  दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी हो गई है। भारत को अब चमत्कार की अवश्यकता है। 23वें ओवर में 5 रन बने। 

23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 122/3

19 Nov 20237:57:18 PM
Ind vs Aus Live Score: ट्रैविस हेड का अर्धशतक

 फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने गजब की पारी खेली। हेड ने 58 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ा। 22वें ओवर में 7 रन बने। लाबुशेन 22 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। 

22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 117/3

19 Nov 20237:55:25 PM
World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलियाई पारी के 21 ओवर समाप्त

  हेड 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, लाबुशेन उनका भरपूर साथ दे रहे। 21वें ओवर में 6 रन बने। 

21 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 110/3 

19 Nov 20237:52:28 PM
World Cup 2023 Final: लाबुशेन और हेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 तीन विकेट जल्द गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की है। दोनों के बीच 81 गेंद पर 62 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। ट्रैविस हेड 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

19 Nov 20237:49:57 PM
World Cup 2023 Final: भारत को विकेट की जरूरत

 भारत को जीतने के लिए विकेट की जरूरत है। ट्रैविस हेड अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। हेड और लाबुशेन के बीच 50 रन की पार्टनरशिप हो गई है। 

20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 104/3 

19 Nov 20237:43:46 PM
World Cup 2023 Final: 18वें ओवर में बने 2 रन

 ट्रैविस हेड 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लाबुशेन 11 रन बना चुके हैं। कुलदीप के ओवर में दो रन बने। भारत को ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए विकेट की जरूरत है। 

18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 95/3

19 Nov 20237:41:25 PM
World Cup 2023 Final: पेड़ पर चढ़कर देखा जा रहा मैच

 शमी के गांव में भी ग्राम प्रधान नूर सबा ने कुछ ऐसे ही इंतजाम किए हैं। चूंकि शमी के घर पर न तो उनकी मां हैं और न ही उनके भाई हसीब। ग्रामीणों की मानें तो हसीब मैच देखने अहमदाबाद गए हैं। ग्राम प्रधान ने शमी के घर से करीब पचास मीटर दूर मैदान में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने का इंतजाम किया गया है।

19 Nov 20237:36:58 PM
Ind vs Aus Live Score: गेंदबाजी में फिर बदलाव

 रोहित ने गेंदबाजी में एक बार फिर बदलाव किया है। मोहम्मद सिराज को लेकर आए हैं। सिराज के ओवर में हेड ने एक चौका लगाया। 17वें ओवर में कुल 6 रन बने। 

17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 93/3, ट्रैविस हेड- 40 और लाबुशेन 10 रन बनाकर खेल रहे। 

19 Nov 20237:32:44 PM
World Cup 2023 Final: ट्रैविस हेड और लाबुशेन के बीच हुई 40 रन की साझेदारी

 हेड और लाबुशेन के बीच 40 रन की साझेदारी हो गई है। भारत को विकेट की जरूरत है। हेड ने कुलदीप के ओवर में सिक्स लगाकर टीम पर बने दबाव को खत्म किया। हेड 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 87/3

19 Nov 20237:29:27 PM
World Cup 2023 Final: 15वें ओवर में बने 4 रन

 मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलियाई पारी को संवारने में जुटे हुए हैं। स्पिनर्स को अभी तक कोई विकेट नहीं मिली है। दर्शक शांत हो गए हैं। 

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 78/3

19 Nov 20237:26:44 PM
Final Ind vs Aus: जडेजा और कुलदीप की कसी हुई गेंदबाजी

 कुलदीप ने अपने दूसरे ओवर में 4 रन दिए। तीन विकेट जल्द गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बन गया है। वहीं, भारत मैच में वापस आ गया है। कुलदीप ने 2 ओवर में 7 रन दिए हैं। 

14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 74/3

19 Nov 20237:23:51 PM
Ind vs Aus Live Score: 13 ओवर हुए समाप्त

 ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13 ओवर समाप्त हो गए हैं। जडेजा ने अपने दूसरे ओवर में मात्र दो रन खर्च किए। लाबुशेन 4 रन और हेड 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 70/3

19 Nov 20237:21:57 PM
World Cup 2023 Final: दोनों छोर से स्पिन आक्रमण

 रोहित ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया है। रोहित ड्यू के आने के अंदेशे से स्पिनर का ओवर पहले खत्म करवाने को देख रहे हैं। कुलदीप ने अपने ओवर में तीन रन दिए। 

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 68/3, हेड 22 और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20237:14:21 PM
World Cup 2023 Final: गेंदबाजी में बदलाव

 रोहित ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए जडेजा का बुलाया। जडेजा ने पहले ओवर में 5 रन खर्च किए। दो बार LBW की आपील की गई, लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। 

11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 65/3 

19 Nov 20237:14:20 PM
World Cup 2023 Final: 10वें ओवर में बने 9 रन

 ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। शमी और बुमराह ने तीन विकेट निकले। ट्रैविस हेड 19 रन और मार्नस लाबुशेन बिना खाता खोले खेल रहे हैं। शमी अपने पहले स्पेल में मंहगे साबित हुए हैं। 

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 63/3

19 Nov 20237:10:09 PM
Ind vs Aus Live Score: केएल राहुल से मिस फील्ड

 बुमराह ने अपने पांचवें ओवर में 4 रन दिए। केएल राहुल की मिस फील्ड की वजह से ऑस्ट्रेलिया को चार रन मिला। बुमराह ने 5 ओवर में 2 मेडन दिए हैं। 

9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 51/3 

19 Nov 20237:06:00 PM
World Cup 2023 Final: शमी-बुमराह की घातक गेंदबाजी

 शमी ने आठवां ओवर मेडन किया। शमी ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए हैं। बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। क्रीज पर लाबुशेन और ट्रैविस हेड मौजूद हैं। 

8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 47/3

19 Nov 20237:03:45 PM
World Cup 2023 Final: बुमराह ने दिलाई तीसरी सफलता

 जसप्रीत बुमराह ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। सातवें ओवर में 5 रन बने। स्मिथ LBW आउट हुए। मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 47/3

19 Nov 20236:56:58 PM
World Cup 2023 Final: शमी ने की वापसी

 शमी ने अपने पहले स्पेल के तीसरे ओवर में गजब की वापसी की। इस ओवर में शमी ने 1 रन खर्च किया। रोहित लगातार फील्ड में बदलाव कर रहे हैं। बुमराह और शमी ने भारत को मैच में बनाए रखा है। 

6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 42/2

19 Nov 20236:51:58 PM
Ind vs Aus Live Score: बुमराह ने दिलाई दूसरी सफलता

 पांचवें ओवर में बुमराह ने मिचेल मार्श को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने अपने तीसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 41/2

19 Nov 20236:46:33 PM
Ind vs Aus Live Score: मार्श ने जड़ा ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला सिक्स

 शमी ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी की। पहली गेंद वाइड के साथ तीन रन दिया। इसके बाद मार्श ने सिक्स जड़ा। शमी को इस ओवर में 12 रन बने। हेड 8 और मार्श 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 41/1

19 Nov 20236:42:05 PM
Ind vs Aus Final: तीसरे ओवर में बना एक रन

 बुमराह ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में एक रन दिया। मार्श और ट्रैविस हेड को बुमराह खूब परेशान कर रहे हैं। तीसरे ओवर में एक रन बना। 

3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 29/1, ट्रैविस हेड- 8 और मिचेल मार्श- 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20236:38:04 PM
Ind vs Aus Live Score: दूसरे ओवर में बने 13 रन

 ंशमी ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च कर एक विकेट लिए। वॉर्नर के आउट होने के बाद मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने आए हैं। ट्रैविस हेड 8 और मार्श 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 28/1

19 Nov 20236:33:27 PM
World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहल झटका

 शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर को पहली स्लिप पर कैच आउट करवाया। वॉर्नर ने 7 रन बनाए।

19 Nov 20236:29:16 PM
Ind vs Aus Live Score: पहली गेंद पर छूटा कैच

 ऑस्ट्रेलिया को पहली गेंद पर विकेट गिर सकता था, लेकिन पहली स्लिप पर कैच छूटा। ट्रैविस हेड शून्य पर आउट हो सकते थे। विराट कोहली ने कैच लेने की कोई कोशिश नहीं की।  चौथी गेंद पर चौका लगा। बुमराह ने पहला ओवर किया। ट्रैविस ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। 

1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 15/0 

19 Nov 20236:24:22 PM
World Cup 2023 Final: गीत-संगीत का हुआ रंगारंग कार्यक्रम

 इनिंग ब्रेक के दौरान गीत-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। संगीतकार प्रीतम के साथ 500 डांसरों ने परफॉर्म किया। जीतेगा जीतेगा इंडिया जीतेगा...लहरा दो...जैसे गानों पर दर्शक खूब झूमें।  

19 Nov 20235:58:22 PM
IND vs AUS Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल (66) ने बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 54 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए।

मैच में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर 4-4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप यादव पारी के आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, पैट कमिंस-जोश हेजलवुड ने 2 विकेट और ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा को 1-1 सफलता मिली।

19 Nov 20235:51:15 PM
IND vs AUS Live Score: 49वें ओवर में बने 5 रन

भारतीय टीम का स्कोर 49वें ओवर के बाद 232 रन रहा। इस दौरान भारत ने अपने 9 विकेट गंवा दिए। 49वें ओवर में पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं लेने दिए। ओवर में कुल 5 रन बने।

19 Nov 20235:45:53 PM
IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

पारी के 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को 9वां झटका लगा। इस दौरान सूर्या जोश हेजलवुड का शिकार बने और जोश ने उनका कैच लपका। सूर्यकुमार यादव न 18 रन बनाकर आउट हुए।


48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 227/9

19 Nov 20235:39:43 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: कमिंस का किफायती ओवर

भारत का स्कोर 47 ओवर के बाद 223 रन पर पहुंच चुका है। पैट कमिंस ने इस ओवर में किफायती गेंदबाजी की। इस ओवर में सिरफ 2 रन ही बन सके। कुलदीप यादव (6) और सूर्यकुमार (16) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19 Nov 20235:36:32 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 46 ओवर में बने कुल 6 रन

भारतीय टीम ने 46 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। इस ओवर में कुल 6 रन बनाए। कुलदीप यादव (5) और सूर्यकुमार यादव (15) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19 Nov 20235:30:11 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत का गिरा 8वां विकेट

भारत ने पारी के 45वें ओवर में भारत ने जसप्रीत बुमराह के रूप में आठवां विकेट गंवाया। बुमराह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस दौरान बुमराह 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 215/8 रहा।

19 Nov 20235:25:31 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत का गिरा सातवां विकेट

भारत ने मोहम्मद शमी के रूप में अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। मिचेल स्टार्क ने शमी को 6 रन पर ही पवेलियन भेज दिया। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट खोकर 213 रन हो चुका हैं।

19 Nov 20235:15:39 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत ने गंवाया छठा विकेट

भारतीय टीम ने केएल राहुल के रूप में अपना छठा विकेट गंवाया। 66 रन बनाकर केएल राहुल आउट हुए। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने जोश के हाथों कैच आउट कराया। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 207/6 रहा।

19 Nov 20235:09:44 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर डटे हुए हैं। सूर्यकुमार (9) और केएल राहुल (66) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19 Nov 20235:02:07 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचा

भारतीय टीम की तरफ से इस वक्त क्रीज पर केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी मौजूद हैं। 39वें ओवर में भारत की झोली में कुल 10 रन आए। सूर्यकुमार यादव (6) और केएल राहुल (61) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/5

19 Nov 20234:55:57 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 38 ओवर बाद भारत 182/5

 38 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 182 रन लगा दिए हैं। केएल राहुल 58 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यहां से एक साझेदारी की दरकार है।

19 Nov 20234:48:14 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: रवींद्र जडेजा सस्ते में लौटे पवेलियन

पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश हेजलवुड ने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। हेजलवुड ने जोश इंग्लिस के हाथों जडेजा को सस्ते में पवेलियन भेजा। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट खोकर 178 रन हो चुका हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल (55) और सूर्यकुमार यादव (0) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/5 रन हैं।

19 Nov 20234:39:08 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के शुरुआती झटकों के बाद केएल राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला और दमदार अर्धशतक ठोक दिया। भारत ने यहां से शानदार वापसी की। राहुल ने अपने वनडे करियर की 17वीं फिफ्टी ठोकी। जडेजा इस दौरान उनका साथ निभा रहे हैं। 35 ओवर तक जडेजा 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/4

19 Nov 20234:34:26 PM
World Cup 2023 Final Ind vs Aus Live Score: जडेजा और राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन पर पहुंच चुका है। क्रीज पर केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मौजूद हैं। राहुल (48) और जडेजा (7) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19 Nov 20234:25:09 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/4

32 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 162 रन हो गया है। 32वें ओवर में 4 रन आए। क्रीज पर इस वक्त जडेजा और राहुल की जोड़ी मौजूद हैं।

19 Nov 20234:20:55 PM
World Cup 2023 IND vs AUS Live Score: जडेजा-राहुल संभाल रहे हैं पारी

पारी के 31वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन पर पहुंच गया हैं।

19 Nov 20234:13:29 PM
IND vs AUS Live Score: 30वें ओवर में आए 3 रन

विराट कोहली के विकेट के बाद भारतीय टीम की पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। भारत ने 30 ओवर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए है। पारी के 30वें ओवर में कुल 3 रन बने। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/4 रहा

19 Nov 20234:09:25 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: पैट कमिंस ने विराट कोहली को किया बोल्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टीम के शुरुआती विकेट के बाद टीम की पारी को संभालते हुए नजर आए थे, लेकिन पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर पैट कमिंस ने विराट कोहली को बोल्ड किया। इस दौरान वह वह 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। किंग कोहली के विकेट के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। फैंस के चेहरे पर वो निराशा साफ नजर आई।

29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/4

19 Nov 20234:04:17 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: 28 ओवर बाद टीम इंडिया 146/3

 28 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 146 रन लगा दिए हैं। विराट कोहली 53 और केएल राहुल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हो चुकी है और भारत धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर रहा है।

19 Nov 20233:59:50 PM
Ind vs Aus Live Score: खत्‍म हुआ बाउंड्री का सूखा

 ग्‍लेन मैक्‍सवेल पारी का 27वां ओवर करने आए। केएल राहुल ने दूसरी गेंद पर स्‍वीप शॉट के जरिये बाउंड्री हासिल की। भारत के 97 गेंदों से बाउंड्री का सूखा खत्‍म हुआ। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर कोहली-राहुल ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने।

27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/3। विराट कोहली 51* और केएल राहुल 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:55:36 PM
Ind vs Aus Live Score: कोहली का अर्धशतक पूरा

 एडम जंपा पारी का 26वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। कोहली ने इसी के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 56 गेंदों में चार चौके की मदद से पचासा पूरा किया। तीसरी गेंद पर राहुल ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर राहुल ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 4 रन बने।


26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 135/3। विराट कोहली 50* और केएल राहुल 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:51:50 PM
Ind vs Aus Live Score: मैक्‍सवेल का कड़क ओवर

 ग्‍लेन मैक्‍सवेल पारी का 25वां ओवर करने आए। कोहली ने दूसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर राहुल ने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में सिंगल लिया और राहुल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस ओवर में 3 रन बने।


25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 131/3। विराट कोहली 49* और केएल राहुल 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:49:20 PM
Ind vs Aus Live Score: मार्श का अच्‍छा ओवर

 मिचेल मार्श पारी का 24वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर कोहली का कैच आउट होने से बचा। दूसरी गेंद पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। राहुल ने चौथी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 3 रन बने।

24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 128/3। केएल राहुल 24* और विराट कोहली 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:44:51 PM
Ind vs Aus Live Score: कोहली अर्धशतक के करीब

 मिचेल स्‍टार्क पारी का 23वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली तीन गेंदों को सम्‍मान दिया। चौथी गेंद पर राहुल ने स्‍वीपर कवर की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर तेजी से दो रन लिए। आखिरी गेंद पर कोहली ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया और स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 4 रन बने।


23 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 125/3। विराट कोहली 45* और केएल राहुल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:39:55 PM
Ind vs Aus Live Score: भारत की धीमी रन गति

 ट्रेविस हेड पारी का 22वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। राहुल ने पांचवीं गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने।


22 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 121/3। विराट कोहली 42* और केएल राहुल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:36:40 PM
Ind vs Aus Live Score: भारत बाउंड्री को तरसा

 जोश हेजलवुड पारी का 21वां ओवर करने आए। केएल राहुल ने दूसरी गेंद पर लांग लेग की दिशा में फ्लिक करके सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर राहुल ने सिंगल लिया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से सिंगल लिया। इस ओवर में 4 रन बने।


21 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 119/3। विराट कोहली 41* और केएल राहुल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:32:13 PM
Ind vs Aus Live Score: मार्श का अच्‍छा ओवर

 मिचेल मार्श पारी का 20वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। राहुल ने लगातार दो गेंदें डॉट खेली। मार्श ने अच्‍छी लाइन लेंथ रखी है और राहुल को शॉट खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। राहुल ने पांचवीं गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में केवल 2 रन बने।

20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 115/3। विराट कोहली 39* और केएल राहुल 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:28:45 PM
Ind vs Aus Live Score: राहुल-कोहली ने बटोरे 6 रन

 जोश हेजलवुड पारी का 19वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर डीप प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला और सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर राहुल ने डीप स्‍क्‍वायर में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोहली ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर राहुल ने फिर से सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने।


19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 113/3। विराट कोहली 38* और केएल राहुल 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:24:16 PM
Ind vs Aus Live Score: मैक्‍सवेल का किफायती ओवर

 ग्‍लेन मैक्‍सवेल पारी का 18वां ओवर करने आए। मैक्‍सवेल ने अच्‍छी लाइन लेंथ डालते हुए पहली तीन गेंदें डॉट डाली। मैक्‍सवेल ने चौथी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर राहुल ने कट शॉट खेला और दो रन दौड़कर लिए। फिर आखिरी गेंद पर राहुल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।


18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 107/3। विराट कोहली 35* और केएल राहुल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:20:49 PM
Ind vs Aus Live Score: कमिंस का एक और शानदार ओवर

 पैट कमिंस पारी का 17वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर शॉर्ट कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। कमिंस ने फिर तेजतर्रार बाउंसर डाली, जिसे कोहली ने बैठकर विकेटकीपर के पास जाने दिया। कमिंस ने तीसरी गेंद फिर शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर कोहली ने मैदान से सटा पुल खेलकर सिंगल लिया। कमिंस ने लगातार तीसरी शॉर्ट गेंद डाली, राहुल ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। कमिंस ने पांचवीं गेंद ओवर पिच लेंथ की डाली, जिस पर कोहली ने फ्रंटफुट डिफेंस किया। इस ओवर में 3 रन बने।


17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/3। विराट कोहली 35* और केएल राहुल 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:14:16 PM
Ind vs Aus Live Score: जंपा के ओवर में बने 4 रन

 एडम जंपा पारी का 16वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर ऑफ साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर राहुल ने तीसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। कोहली ने चौथी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इसी के साथ भारत का स्‍कोर 100 रन पहुंचा। आखिरी गेंद पर राहुल ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 4 रन बने।


16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 101/3। केएल राहुल 10* और विराट कोहली 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:10:35 PM
Ind vs Aus Live Score: कमिंस का शानदार ओवर

 पैट कमिंस पारी का 15वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर कमिंस ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर राहुल ने शॉट खेला और सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने मिडविकेट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया। इसके बाद राहुल ने लगातार तीन गेंदें डॉट खेली। इस ओवर में 3 रन बने।


15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 97/3। विराट कोहली 32* और केएल राहुल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:06:21 PM
Ind vs Aus Live Score: जंपा का एक और किफायती ओवर

 एडम जंपा पारी का 14वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर राहुल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद फुलटॉस थी, लेकिन कोहली ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस बीच एक दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैदान में घुसा और विराट से गले मिला। चौथी गेंद पर राहुल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।


14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 94/3। विराट कोहली 30* और केएल राहुल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20233:01:18 PM
Ind vs Aus Live Score: कमिंस के ओवर में बने 2 रन

 पैट कमिंस पारी का 13वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली तीन गेंदों पर डिफेंस किया। पैट कमिंस ने राहुल को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सटीक लाइन लेंथ से राहुल को परेशान किया। हालांकि, पांचवीं गेंद शॉर्ट लेंथ की पाकर राहुल ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद कमिंस ने धीमी गति की डाली, जिसे कोहली ने लेग साइड में भेजकर सिंगल लिया और स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 2 रन बने।

13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 89/3। विराट कोहली 27* और केएल राहुल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:57:11 PM
IND vs AUS LIve Score: जंपा का कड़क ओवर

 एडम जंपा पारी का 12वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर राहुल ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर राहुल ने डिफेंस किया। आखिरी गेंद पर राहुल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में पांच रन बने।


12 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 87/3। विराट कोहली 26* और केएल राहुल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:53:30 PM
IND vs AUS Live Score: पैट कमिंस ने श्रेयस अय्यर का किया शिकार

 भारतीय टीम की पारी अच्‍छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है। पैट कमिंस ने पारी के 11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका दिया है। कमिंस ने दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया। कमिंस ने ऑफ स्‍टंप पर लेंथ गेंद डाली, जो अय्यर के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। श्रेयस अय्यर ने 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। केएल राहुल क्रीज पर आए। राहुल ने दो गेंदें डॉट खेली। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।


11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 82/3। विराट कोहली 24* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:47:44 PM
IND vs AUS Live Score: भारत का गिरा दूसरा विकेट

कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ग्लेन मैक्सवेल के जाल में फंसे और ट्रेविस हेड ने उनका कैच लपका। इस ौरान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। वह अपने अर्धशतक से भी चूके।

भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 80/2

19 Nov 20232:43:41 PM
World Cup 2023 Fina IND vs AUS Live Score: 9 ओवर में आए कुल 5 रन

भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर जमे हुए है। भारत की पारी के 9वें ओवर में कुल 5 रन आए।

19 Nov 20232:38:40 PM
IND vs AUS Live Score: कोहली की शानदार बाउंड्री

 ग्‍लेन मैक्‍सवेल पारी का सातवां ओवर किया। भारतीय बल्‍लेबाजों ने शुरुआती तीन गेंदों में सिंगल लिए और फिर चौथी गेंद पर कोहली ने शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।


8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/1। रोहित शर्मा 35* और विराट कोहली 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:35:05 PM
Ind vs Aus Live Score: विराट कोहली ने दिखाई क्‍लास

 मिचेल स्‍टार्क पारी का सातवां ओवर करने आए। कोहली ने पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने थर्डमैन और बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। तीसरी गेंद पर कोहली ने कवर्स और मिड ऑफ से बीच से चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर रोहित ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 14 रन बने।


7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 54/1। रोहित शर्मा 33* और विराट कोहली 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:30:27 PM
Ind vs Aus Live Score: हेजलवुड का कड़क ओवर

 जोश हेजलवुड पारी का छठा और अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। विराट कोहली ने शुरुआती दो गेंदों को सम्‍मान दिया और फिर तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रोहित शर्मा और विराट ने एक-एक सिंगल और लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 40/1। रोहित शर्मा 32* और विराट कोहली 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:25:43 PM
IND vs AUS Live Score: स्‍टार्क ने किया गिल का शिकार

 मिचेल स्‍टार्क अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने शुभमन गिल को मिड ऑन पर एडम जंपा के हाथों कैच आउट करा दिया। स्‍टार्क ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर गिल पुल शॉट खेलने गए। गेंद ज्‍यादा उछाल नहीं प्राप्‍त कर सकी और एडम जंपा ने अच्‍छा कैच लपका। शुभमन गिल ने 7 गेंदों में चार रन बनाए। विराट कोहली क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर कोहली ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के ऊपर से दनदनाता छक्‍का जमाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।


5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 37/1। रोहित शर्मा 31* और विराट कोहली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:20:23 PM
IND vs AUS Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा छक्‍का और फिर चौका

 जोश हेजलवुड पारी का चौथा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेला और डीप स्‍क्‍वायर लेग पर ट्रेविस हेड ने डाइव लगाकर गेंद रोकी। बल्‍लेबाज दो रन में सफल रहे। अगली गेंद पर गिल ने मिड ऑन की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने सही लेंथ पाते ही छक्‍का जमा दिया। मिडविकेट की दिशा में गेंद स्‍टैंड्स में गई। आखिरी गेंद पर मिड ऑन के पास से रोहित शर्मा ने चौका जमाकर ओवर का शानदार अंत किया। इस ओवर में 12 रन बने।


4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 30/0। रोहित शर्मा 25* और शुभमन गिल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:14:58 PM
IND vs AUS Live Score: स्‍टार्क के ओवर में बने 5 रन

 मिचेल स्‍टार्क पारी का तीसरा ओवर करने आए। पहली गेंद शुभमन गिल के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर गई, लेकिन विकेटकीपर तक नहीं पहुंच सकी। भारतीय बल्‍लेबाजों ने तेजी से रन चुराया। अगली गेंद स्‍टार्क ने लेग साइड में वाइड डाली। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कवर्स में शॉट जमाया, लेकिन वहां ट्रेविस हेड मौजूद। बल्‍लेबाज को सिंगल मिला। चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने अच्‍छी कवर ड्राइव लगाई, लेकिन वॉर्नर का जवाब में गेंद रोकने का अच्‍छा प्रयास किया। गिल ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद को गिल ने विकेटकीपर के हाथों में जाने दिया। इस ओवर में 5 रन बने।

3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 18/0। रोहित शर्मा 14* और शुभमन गिल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:10:22 PM
IND vs AUS Live Score: रोहित शर्मा ने जमाई दो बाउंड्री

 जोश हेजलवुड पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर रोहित के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा। थर्डमैन पर जंपा ने शानदार फील्डिंग की, लेकिन बल्‍लेबाज दो रन लेने में कामयाब रहे। अगली गेंद पर रोहित शर्मा आगे बढ़े और कवर्स की दिशा में दमदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर लगातार दूसरी बाउंड्री हासिल की। चौथी गेंद हेजलवुड ने मिडिल स्‍टंप लाइन पर रखी, जिसे रोहित ने डिफेंड किया। हेजलवुड वापसी करते हुए, पांचवीं गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर भारतीय कप्‍तान ने बैकफुट डिफेंस किया। आखिरी गेंद पर रोह‍ित को भाग्‍य का साथ मिला, वो बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन पूरी तरह चूक गए। इस ओवर में 10 रन बने।


2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 13/0। रोहित शर्मा 13* और शुभमन गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20232:05:38 PM
IND vs AUS Live: भारत ने खोला अपना खाता

 मिचेल स्‍टार्क ने ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए। स्‍टार्क ने लेग स्‍टंप पर पहली गेंद डाली, जो रोहित के पैड पर लगी। स्‍टार्क ने जोरदार एलबीडब्‍ल्‍यू आउट अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। स्‍टार्क ने दूसरी गेंद काफी बाहर डाली, जिसे रोहित ने प्‍वाइंट और थर्डमैन की दिशा के बीच खेलकर दो रन लिए। अगली तीन गेंदें स्‍टार्क ने डॉट डाली। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने अच्‍छा ड्राइव लगाया, लेकिन मिड ऑफ पर कमिंस ने डाइव लगाकर बाउंड्री रोक दी। रोह‍ित शर्मा सिंगल ले सके।


1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3/0। रोहित शर्मा 3* और शुभमन गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Nov 20231:58:03 PM
IND vs AUS Live: दोनों टीमों का राष्‍ट्रगान पूरा हुआ

 ऑस्‍ट्रेलिया का राष्‍ट्रगान पहले हुआ। इसके बाद भारत का राष्‍ट्रगान बजाया गया। फैंस में जबरदस्‍त जोश देखने को मिला। अब भारतीय टीम की बल्‍लेबाजी शुरू होने वाली है।

19 Nov 20231:55:23 PM
IND vs AUS Live: विराट कोहली को मिला गिफ्ट

बीसीसीआई ने एक पोस्‍ट किया, जो फैंस को काफी रास आ रहा है। विराट कोहली को अहमदाबाद में फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर से स्‍पेशल जर्सी मिली है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी 2011 वर्ल्‍ड कप की जर्सी विराट कोहली को भेंट की है। सचिन तेंदुलकर ने कोहली को साथ में एक फोटो भी दिया है। यह उस पल का फोटो है, जब कोहली को 50वां शतक पूरा करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने गले लगाया था।  

/

19 Nov 20231:43:09 PM
IND vs AUS Final Live: एयरशो ने मैदान में बांधा समां

टॉस के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर एयर शो हुआ, जिसमें सूर्यकिरण अपना करतब दिखा रहा है। आईसीसी इवेंट्स में पहले कभी ऐसा एयरशो देखने को नहीं मिला है। ऐतिहासिक पल। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में माहौल जबरदस्‍त।

19 Nov 20231:38:42 PM
IND vs AUS Live: भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज। 

19 Nov 20231:37:20 PM
IND vs AUS Final Live: ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11

ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड। 

19 Nov 20231:35:21 PM
IND vs AUS Live: ऑस्‍ट्रेलिया ने नहीं किया बदलाव

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने बताया कि उनकी टीम ने सेमीफाइनल की तुलना में अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।   

19 Nov 20231:34:43 PM
IND vs AUS Live: ऑस्‍ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने रविवार को भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

19 Nov 20231:21:44 PM
IND vs AUS Final Live Score: अहमदाबाद में फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले का फैंस में उत्साह ऐसा है कि सुबह से ही वह अहमदाबाद के स्टेडियम पहुंच गए। वहीं, ब्लू जर्सी पहने फैंस को देख पूरे स्टेडियम की रौनक दोगुनी हो गई हैं। 

19 Nov 202312:34:50 PM
World Cup 2023 Final Ind vs Aus live Score: कुछ ही देर में स्टेडियम पहुंचेगी दोनों टीमें

भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। कुछ ही देर में वह स्टेडियम पहुंच जाएगी। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल बाद फाइनल में टक्कर होने वाली है।

19 Nov 202312:11:29 PM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live: अहमदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सुरक्षा में 6000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। ऐसे में मैच में किसी भी तरह की परेशानी फैंस को देखने को नहीं मिल सकती। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस पहुंचने लगे है।

19 Nov 202311:49:52 AM
World Cup 2023 Final Live: सोनिया गांधी ने भी भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी भारत को दी शुभकामनाएं दी। एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा, प्रिय टीम इंडिया, मैं सबसे पहले इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और टीम वर्क के लिए आपको बधाई देना चाहूंगी।

लगातार आपने देश का नाम रोशन किया है और हमें गर्व महसूस कराया है। पूरा देश आपके समर्थन में है। मैं आपको अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं। 

19 Nov 202311:34:56 AM
World Cup 2023 Final Live: फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे सचिन तेंदुलकर

भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंच चुके है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत कर कहा कि हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि आज भारत ट्रॉफी उठाएगा।

19 Nov 202311:32:40 AM
World Cup 2023 Final IND vs AUS Live Score: फाइनल मैच से पहले आसमान में दिखेगा एयर शो

 आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल मैच से पहले भारतीय वायुसेना के VVIP विमान अहमदाबाद के आसमान में करतब दिखाएंगे। फाइनल मैच से पहले एक स्पेशल एयर शो भी होगा। यह इतिहास में पहली बार होने जा रहा है, जब विश्व कप के फाइनल मैच से पहले फैंस एयर शो का लुत्फ उठा पाएंगे।

19 Nov 202310:49:49 AM
IND vs AUS Final Live: भारत का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड

भारतीय टीम का अहमदाबाद पर रिकॉर्ड अच्‍छा रहा है। भारत ने अहमदाबाद में पिछले पांच मैच लगातार जीते हैं। वैसे, भारत ने अहमदाबाद में कुल 19 मैच खेले, जिसमें 11 जीते जबकि 8 में शिकस्‍त मिली। 

19 Nov 20239:55:02 AM
IND vs AUS Live: भारत का वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल में रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने चौथी बार वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल में प्रवेश किया है। भारत ने तीन बार वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल खेला, जिसमें दो जीत और एक हार का रिकॉर्ड रहा। 1983 में भारतीय टीम सबसे पहली बार फाइनल में पहुंची थी, जहां उसने वेस्‍टइंडीज को मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2003 में भारत दूसरी बार वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचा था। तब सौरव गांगुली के नेतृत्‍व वाली भारत को ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों 125 रन की शिकस्‍त मिली थी। फिर 2011 में एमएस धोनी के नेतृत्‍व में भारत ने तीसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने श्रीलंका को मात देकर 28 साल का सूखा समाप्‍त किया था। देखना दिलचस्‍प होगा कि भारत आज खिताब जीतने में सफल होगा या नहीं। 

19 Nov 20239:31:28 AM
IND vs AUS Final: अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय टीम को वर्ल्‍ड कप 2023 फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट पर भारतीय टीम की फोटो शेयर करने के साथ कैप्‍शन लिखा, भारतीय टीम को वर्ल्‍ड कप फाइनल के लिए शुभकामनाएं। अपनी ताकत दिखाओ, अपना सर्वश्रेष्‍ठ खेलो, जीत की लय बरकरार रखो और इतिहास बनाओ। पूरा देश आपके साथ खड़ा है। 

/

19 Nov 20239:21:05 AM
IND vs AUS World Cup Final Live: सेलिब्रिटीज बढ़ाएंगे फाइनल की शान

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की दिग्‍गज सेलिब्रिटीज अपनी उपस्थिति से मैदान की रौनक बढ़ाएंगे। फाइनल मैच देखने के लिए रजनीकांत से लेकर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी तक उपस्थित रहेंगे।

19 Nov 20238:46:51 AM
World Cup 2023 भारत के लिए महाकाल मंदिर में हुई प्रार्थना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल मैच के लिए भारत के लिए महाकाल मंदिर में प्रार्थना की गई। मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत खेल के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में विश्वगुरु बने। हमें उम्मीद है कि भारत जीतेगा।

#WATCH | Mahesh Sharma, a priest at Mahakal Temple says "...Today, we have offered prayers for the World Cup final match against Australia. We want India to become a Vishwaguru in every field, including the field of sports. We hope that India wins the final match today..." pic.twitter.com/Rr3AYMuoqJ

— ANI (@ANI) November 19, 2023

19 Nov 20238:20:09 AM
World Cup 2023 Final Ind vs Aus Live: अहमदाबाद पहुंचे सचिन तेंदुलकर

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी ICC विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे हैं।

#WATCH | Former Indian cricketer Sachin Tendulkar arrives at Ahmedabad airport for the World Cup final between India and Australia.#ICCCricketWorldCup pic.twitter.com/wRcwH3gsYT

— ANI (@ANI) November 19, 2023

19 Nov 20238:18:28 AM
आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच देखने अहमदाबाद पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच देखने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अहमदाबाद में पहुंची है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि भारत ट्रॉफी जीतेगा।

#WATCH | Gujarat: Ahead of the ICC World Cup final between India and Australia, actress Urvashi Rautela says, "I am very excited. I am sure India will win the trophy..." pic.twitter.com/6jZf1VRpbr

— ANI (@ANI) November 19, 2023

19 Nov 20237:12:53 AM
World Cup 2023 Final Live: टीम इंडिया को चीयर करने के लिए एक कलाकार ने बनाई रोहित शर्मा की पिक्चर

 World Cup 2023 Final Live:  यूपी के अमरोहा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को चीयर करने के लिए एक कलाकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की 8 फुट की तस्वीर बनाई है। आप भी देखें...

/

19 Nov 20236:53:50 AM
World Cup 2023 Final Live: अहमदाबाद के लिए रवाना हुई स्पेशल वंदे भारत

World Cup 2023 Final Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल के लिए पश्चिम रेलवे की एक विशेष वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।

/

19 Nov 20236:35:47 AM
World Cup 2023 Final Live: फैन्स का दिख रहा जबरदस्त क्रैज

World Cup 2023 Final Live: अहमदाबाद में दिख रहा फैन्स का जबरदस्त क्रैज, एक क्रिकेट प्रशंसक, हार्दिक गांगर ने कहा, हम सभी आज (अहमदाबाद में) फाइनल मैच देखने जा रहे हैं। आशा करते हैं कि भारत आज जीतेगा और सभी लोग अच्छा समय बिताएंगे...

19 Nov 20235:25:39 AM
World Cup 2023 Live: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

World Cup 2023 Live: पीटीआी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि 19 नवंबर को शक्तिशाली भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद शहर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

19 Nov 20235:14:53 AM
World Cup 2023 Final Live: आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच की स्क्रीनिंग की योजना बनाई

World Cup 2023 Final Live:आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने 13 जिला मुख्यालयों में आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच की स्क्रीनिंग की योजना बनाई है

/

19 Nov 20234:14:54 AM
World Cup 2023 Final Live:वर्ल्ड कप को देखते हुए अकासा एयर लाइंस ने दी यह सलाह

World Cup 2023 Final Live: अकासा एयर एयरलाइंस ने एक यात्रा सलाह जारी करते हुए कहा कि अहमदाबाद में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण शहर से आने और जाने वाली उड़ानों में देरी हो सकती है।

19 Nov 20233:30:54 AM
World Cup 2023 Final Live: यूपी में छात्रों ने टीम इंडिया के लिए बनाई रंगोली

World Cup 2023 Final Live: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप फाइनल से पहले टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने रंगोली और मानव श्रृंखला बनाई।

#WATCH | Sitapur, Uttar Pradesh: Students of Sita Group of Education made a Rangoli and human chain to cheer team India ahead of the ICC World Cup final between India and Australia. (18.11)#INDvsAUSfinal pic.twitter.com/IdMoBs1uwv

— ANI (@ANI) November 18, 2023

19 Nov 20232:51:42 AM
World Cup 2023 Final Live: मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत

World Cup 2023 Final Live:  भारतीय रेलवे ने क्रिकेट फैन्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुंबई से अहमदाबाद के बीच विशेष वंदे भारत शुरू की है।

19 Nov 20232:45:25 AM
World Cup 2023 Final Live: पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम इंडिया को दी बधाई

World Cup 2023 Final Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल पर पश्चिम बंगाल सरकार में युवा सेवा और खेल मंत्री तथा पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मैच को लेकर टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा- टीम इंडिया को बधाई, यह मैच (फाइनल) बहुत रोमांचक होने वाला है।

/

19 Nov 20231:49:44 AM
World Cup 2023 Final Live: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स

World Cup 2023 Final Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रशंसक इकट्ठा हुए। मैच को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।

/

19 Nov 20231:34:22 AM
World Cup 2023 Final: अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के टिकट के दामों में भारी उछाल

World Cup 2023 Final: क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने अहमदाबाद पहुंच गए हैं। भारत-आस्ट्रेलिया जैसी दो दिग्गज टीमों के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत का मजा लेने के लिए इंदौर ने न फ्लाइट की टिकट के बढ़े हुए रेट की कोई चिंता की, न ही मैच की टिकट के दामों की। बस एक जुनून कि मैच तो लाइव देखना है। बता दें कि टिकट का दाम 13 हजार तक पहुंच गया है।

19 Nov 20231:06:41 AM
World Cup 2023 Final Live: देश के कई हिस्सों से क्रिकेट फैन्स अहमदाबाद स्टेडियम पहुंच रहे हैं

 World Cup 2023 Final Live: देश के कई हिस्सों से क्रिकेट फैन्स अहमदाबाद स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे देश में भारी उत्साह हैं। क्रिकेट को लेकर लोगों में इतना रोमांच है कि फ्लाइट के बढ़ते किराए के दामों से भी लोगों को कई एतराज नहीं है।

18 Nov 202311:31:55 PM
World Cup Final: इरफान पठान की तूफानी पारी

 एक तरफ जहां वर्ल्ड कप का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ लीजेंड क्रिकेट लीग में इरफान पठान ने बल्ले से गदर मचाया। पठान 19 गेंद में 65 रन की पारी खेल तलहका मचा दिया। इरफान पठान ने गौतम गंभीर की टीम को 3 विकेट से धूल चटाई।

18 Nov 202311:05:53 PM
Ind vs Aus Final: विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश

 आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी। आईसीसी जीतने वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये और उपविजेता को 16.65 करोड़ रुपये देगी। 

18 Nov 202310:54:41 PM
IND vs AUS Live Score: राहुल द्रविड़ के लिए वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहते हैं रोहित

 प्रेस कॉन्फ्रेस में रोहित शर्मा ने कहा कि वह राहुल द्रविड़ के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा का बीसीसीआई के साथ अनुबंध समाप्त हो जाएगा। 

18 Nov 202310:21:36 PM
IND vs AUS Final: स्पिनर्स ने किया है कंगारू बल्लेबाजों को तंग

 ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इस विश्व कप में स्पिनर्स के सामने दिक्कत में नजर आए हैं। सेमीफाइनल में भी क्वालिटी स्पिनर्स के आगे कंगारू टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से बिखर गया था।

18 Nov 20239:59:47 PM
IND vs AUS Final Live: ऑस्ट्रेलिया टीम में नजर नहीं आई है वो बात

 ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप 2023 में उस कदर मजबूत नहीं दिखाई दी है। टीम के प्रदर्शन में खामियां नजर आई हैं, जिसका फायदा फाइनल में टीम इंडिया जरूर उठाना चाहेगी।

18 Nov 20239:42:04 PM
Ind vs Aus Final: टॉस जीतकर गेंदबाजी करनी चाहिए

 दूसरी पारी में ओस आएगी। आजकल ऐंटी ड्यू स्प्रे का प्रयोग किया जाता है। हालांकि, यह ड्यू (ओस) का 100% समाधान नहीं है। जब ओस आती है तो गेंद भारी हो जाती है और बल्ले पर अच्छी तरह से लगती है और स्पीड में ट्रेवल करती है। इसलिए मुझे लगता है कि टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करनी चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान फाइनल के दबाव का मनोवैज्ञानिक फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाजी करना चुने। शेष बल्लेबाजी सेकंड अधिक बेहतर विकल्प हैं।

18 Nov 20238:56:23 PM
Ind vs Aus Live Score: हार्दिक ने टीम इंडिया को दिया खास संदेश

 चोट की वजह से बाहर हुए हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को एक खास संदेश दिया। हार्दिक पांड्या ने वीडियो जारी कर कहा कि अब कप घर लाने का वक्त है। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा टीम के साथ हैं। 

18 Nov 20238:05:21 PM
World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

 वर्ल्ड कप मुकाबले में अभी तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। दोनों के बीच कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 8 और भारत ने 5 मैच जीते हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us