विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 साल बाद होगी विराट कोहली की वापसी, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे

Published: Mon, 20 Jan 2025 11:00 PM (IST)

विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आने वाले हैं। विराट ने 30 जनवरी को दिल्ली और ...और पढ़ें

ऑस्‍ट्रेलिया में नहीं चला विराट का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई
ऑस्‍ट्रेलिया में नहीं चला विराट का बल्‍ला। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने बनाए थे 190 रन
  2. लंबे समय से रणजी ट्रॉफी नहीं खेले विराट कोहली
  3. रेलवे के खिलाफ मैच खेल सकते विराट कोहली

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलेंगे। विराट ने 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में खेलने की पुष्टि की है। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली व टीम प्रबंधन को बताया है कि वह रेलवे के विरुद्ध मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि वह 23 जनवरी को सौराष्ट्र के विरुद्ध मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

2012 में खेला था आखिरी मैच

विराट ने अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के विरुद्ध गाजियाबाद में खेला था। हाल ही में डीडीसीए ने विराट का नाम 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में भी शामिल किया था। विराट के साथ ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया था और पंत ने सौराष्ट्र के विरुद्ध मुकाबला खेलने के लिए स्वीकृति दे दी थी।

आखिरी मैच में उपलब्‍ध होंगे

कोहली गर्दन में मोच के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी को राजकोट में शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उन्होंने डीडीसीए को सूचित कर दिया है कि वह टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच के लिए उपलब्ध हैं। दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने पीटीआई से कहा, "विराट ने डीडीसीए अध्यक्ष और टीम प्रबंधन को बता दिया है कि वह रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।"

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 के साथ ही इंग्‍लैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम का एलान, सेलेक्‍टर्स ने किया बड़ा बदलाव

पंत भी कोहली के साथ खेल सकते

कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2012 में खेला था। कोहली के साथी ऋषभ पंत छह साल में अपना पहला रणजी मैच खेलेंगे जब वह राजकोट में मैदान पर उतरेंगे। वह भी रेलवे के मैच में कोहली के साथ नजर आ सकते हैं।

रोहित भी खेलेंगे रणजी मैच

शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जड़ेजा सहित भारत के अन्य सितारे भी रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में अपनी-अपनी टीम के लिए एक्शन में नजर आएंगे।

सहवाग की कप्‍तानी में खेले थे विराट

विराट कोहली ने 2-5 नवंबर 2012 को आखिरी घरेलू क्रिकेट खेला था। रणजी ट्रॉफी का यह मैच दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के बीच हुआ था। वीरेंद्र सहवाग की कप्‍तानी में खेले गए इस मैच में विराट ने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। उत्‍तर प्रदेश ने इस मैच में दिल्‍ली को 6 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें: 8 साल में कितनी बदल गई Champions Trophy 2017 वाली भारतीय टीम, जानें किन प्‍लेयर्स को 2025 के लिए मिला मौका