Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli-Anushka Sharma के लंदन वाले घर का क्या है पता? इंग्लिश खिलाड़ी के बयान से खुला राज

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 12:44 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गए हैं जिससे फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब हैं। खबर है कि विराट-अनुष्का लंदन में सेंट जॉन्स वुड इलाके में रह रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व बैटर जोनाथन ट्रॉट ने एक बयान में उनके घर को लेकर हिंट दिया है। बता दें कि अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी लंदन में कराई थी।

    Hero Image
    Virat Kohli-Anushka Sharma लंदन में कहां रहते हैं?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। जहां विराट कोहली मैदान पर बल्ले से तबाही मचाने के लिए फेमस हैं, तो दूसरी तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों को जब भी एक साथ देखा जाता है तो वह पल फटाफट वायरल हो जाता हैं, लेकिन ये कपल देश छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गए हैं, तब से फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच विराट-अनुष्का के लंदन वाले घर का पता चल गया हैं। इंग्लैंड के पूर्व बैटर जोनाथन ट्रॉट ने एक बयान में उनके घर को लेकर बड़ा हिंट दिया हैं।

    Virat Kohli-Anushka Sharma लंदन में कहां रहते हैं?

    दरअसल, साल 2024 से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लंदन में ही रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी भी लंदन में ही कराई थी।

    ये कपल चुपके-चुपके विदेश में शिफ्ट हो गया है, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हुआ। अब फैंस इस कपल की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं, लेकिन हाल ही में लंदन में अनुष्का-कोहली कहां रहते हैं, इसको लेकर बड़ा हिंट मिला हैं।

    हाल ही में पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने एक बातचीत के दौरान इशारा किया कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों लंदन के St. John’s Wood इलाके में रह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Wimbledon 2025: जोकोविच का मुकाबला देखने विंबलडन पहुंचे विराट और अनुष्का, फेडरर भी रहे मौजूद

    कुछ रिपोर्ट्स में पहले यह दावा किया गया था कि कोहली लंदन के नॉटिंग हिल में रह रहे हैं, लेकिन उनकी सही लोकेशन की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब ट्रॉट के बयान से यह हिंट मिला है कि वह St. John’s Wood या उसके आसपास के रिहायशी इलाके में शिफ्ट हो चुके हैं। 

    स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान ट्रॉट ने कहा-

    "क्या वह सेंट जॉन्स वुड या उसके पास नहीं रहते? क्या उन्हें वापस आने के लिए मनाया नहीं जा सकता?"

    बता दें कि सेंट जॉन्स वुड इलाका लंदन के नॉर्थ-वेस्ट में स्थित है और खूबसूरत और शांत रिहायशी मकानों के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ फिलहाल लंदन में सेटल हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma ने पति Virat Kohli संग किया फ्लर्ट, क्रिकेटर ने डेटिंग फेज का बताया किस्सा... क्यूट वीडियो वायरल