Vinod Kambli की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती; जानें क्या है पूरा मामला
Vinod Kambli भारतीय टीम के पूर्व प्लेयर विनोद कांबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की एक टीम उनक ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व प्लेयर विनोद कांबली की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
कांबली हाल ही में चर्चा में आए थे। रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के उद्घाटन कार्यक्रम में वह नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा था।
लंबे समय से बीमार हैं कांबली
कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याओं के साथ ही कई अन्य बीमारियां हैं। उनकी तबीयत पहले भी खराब हो चुकी है। उनकी हेल्थ को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में उन्होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया था। पूर्व क्रिकेटर्स भी कांबली की मदद के लिए आगे आए थे। कपिल देव से लेकर सुनील गावस्कर तक ने उनकी मदद की बात कही है।
#VinodKambli अस्पताल में भर्तीpic.twitter.com/LaYHIXJEjg
— Rajat Gupta (@Rajatgupta199) December 23, 2024
ये भी पढ़ें: 'मैं कमबैक करूंगा', विनोद कांबली ने अपने बारे में खोला हर राज, सचिन तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा खुलासा
इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन
- इंटरनेशनल क्रिकेट में कांबली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने अपने करियर में 17 टेस्ट मैच खेले हैं।
- इस दौरान 21 पारियों में उन्होंने 54.20 की औसत और 59.46 की स्ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए हैं।
- इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं।
- टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 227 रन है।
- कांबली ने जनवरी 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

वनडे में कांबली का प्रदर्शन
कांबली ने अक्टूबर 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 105 एकदिवसीय मुकाबले खेले। इस दौरान 97 पारियों में उन्होंने 2477 रन बनाए। ODI में कांबली की औसत 32.59 की और स्ट्राइक रेट 71.94 की रही है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 14 फिफ्टी के साथ ही 2 सेंचुरी भी लगाई हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर एक नजर
- घरेलू क्रिकेट की बात करें तो कांबली ने 129 फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 181 पारियों में 9965 रन बनाए हैं।
- इस दौरान उनकी औसत 59.67 की रही है।
- प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कांबली के बल्ले से 35 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं।
- उनका हाइएस्ट स्कोर 262 रन है।
- साथ ही 221 लिस्ट ए मैच में कांबली ने 41.24 की औसत से 6476 रन ठोके हैं।
- इस प्रारूप में उन्होंने 35 फिफ्टी और 11 सेंचुरी लगाई हैं।
Alcohol Destroys People and Families.
That old and weak guy trying to hold Sachin Tendulkar's hand is Vinod Kambli. He is 52 years old. Sachin is 51 years old.
Feeling sad for #VinodKambli but this is what too much alcohol does. AVOID IT 🍷 pic.twitter.com/b2HaWtaX23
— Kanwaljit Arora (@mekarora) December 23, 2024
ये भी पढ़ें: Kapil Dev के ऑफर को Vinod Kambli ने किया स्वीकार, बताया फ्यूचर का पूरा प्लान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।