Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Veda Krishnamurthy Marriage: दिवंगत मां के जन्मदिन पर भारतीय महिला क्रिकेटर ने की शादी, वायरल हुआ यह पोस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 12:04 PM (IST)

    Arjun Hoysala Veda Krishnamurthy Marriage भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी स्वर्गीय मां के जन्मदिन पर शादी के बंधन में बंध गई। वेदा ने कर्नाटक के बैटर अर्जुन होयसला के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया।

    Hero Image
    Arjun Hoysala marries Indian Women Cricketer Veda Krishnamurthy (Photo-Instagram)

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स। Arjun Hoysala marries Indian Women Cricketer Veda Krishnamurthy। भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) ने कोर्ट मैरिज कर सबको चौंका दिया है। अपने सोशल मीडिया पर कपल ने तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। वेदा ने पिछले साल कर्नाटक के बैटर अर्जुन होयसला के साथ अपने लेशनशिप को सार्वजनिक किया था। उस दौरान अर्जुन ने वेदा को घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था और कपल ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी स्वर्गीय मां के जन्मदिन पर शादी के बंधन में बंध गई। वेदा ने कर्नाटक के बैटर अर्जुन होयसला के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। पिछले साल सितंबर में वेदा और अर्जुन की लव स्टोरी तब सुर्खियों में आई थी, जब अर्जुन ने घुटने के बल बैठकर वेदा को प्रपोज किया था। दोनों क्रिकेटरों ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर शादी पर मुहर लगाई।

    मां के नाम लिखा पोस्ट

    वेदा कृष्णमूर्ति  (Veda krishnamurthy) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अर्जुन होयसला के साथ कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वेदा सफेद सलवार-पजामी के साथ गुलाबी रंग की चुनरी पहनी हुई हैं। वहीं, अर्जुन ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद चुड़ीदार पजामा पहना हुआ है। वेदा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "मिस्टर एंड मिसेज" यह आपके लिए है अम्मा। आपका जन्मदिन हमेशा स्पेशल रहेगा। लव यू अक्का।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Veda Krishnamurthy (@vedakrishnamurthy7)

    महिला खिलाड़ियों ने दी बधाई

    बता दें कि अगले साल सितंबर में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। कोर्ट मैरिज कर वेदा ने एक बार फिर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। भारत महिला किक्रेट टीम की पूर्व स्टार खिलाड़ी झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने कमेंट करते हुए लिखा, "बधाई हो ब्रो।" वहीं, स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी वेदा को शादी की बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- महिला आइपीएल फ्रेंचाइजी का एलान 25 जनवरी को संभव, 5 मार्च से Women IPL की हो सकती है शुरूआत

    यह भी पढ़ें- Chakda Xpress में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- जनरेशन को किया...