विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND U19 vs PAK U19: करोड़पति बनते ही फेल हुए Vaibhav Suryavanshi, पाकिस्‍तान के खिलाफ करा ली फजीहत

Published: Sat, 30 Nov 2024 03:38 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया अंडर-19 कप के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फेल रहे। उन्‍होंने 9 गेंदों ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया 1 रन। इमेज- एक्‍स
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया 1 रन। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. पाकिस्‍तान ने बनाए 281 रन
  2. वैभव ने 9 गेंद पर बनाया 1 रन
  3. भारत को जीत के लिए चाहिए 282 रन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन के दूसरे दिन करोड़पति बनने वाले युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। नीलामी के बाद मैदान में उतरे वैभव का बल्‍ला नहीं चला।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया अंडर-19 कप के मुकाबले में वह 1 रन ही बना सके। इस दौरान उन्‍होंने 9 गेंदों का सामना किया। अली रजा की गेंद पर साद बेग ने वैभव का कैच लपका।

वैभव-आयुष ने की पारी की शुरुआत

पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 281 रन बनाए। 282 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे बल्‍लेबाजी के लिए आए। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्‍लेबाज आयुष म्हात्रे पवेलियन लौटे। उन्‍होंने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके लगाए। अब्दुल सुभान ने उनका शिकार किया।

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: धोनी-कोहली और रोहित नहीं, यह विदेशी प्‍लेयर है Vaibhav Suryavanshi का आदर्श

भारतीय टीम को लगे लगातार 2 झटके

अगले ही ओवर में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। भारत की पारी का 5वां ओवर अली रजा ने किया। ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्‍तान के विकेटकीपर ने उनका कैच लपका। फैंस को वैभव से बड़ी पारी की उम्‍मीद थी। हालांकि, वह फैंस की उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे। हाल ही में हुए मेगा ऑक्‍शन के दौरान वैभव चर्चा में आए थे। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था।

पाकिस्‍तान ने बनाए 281 रन

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। शाहजैब खान ने सबसे ज्‍यादा 159 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके और 10 छक्‍के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज उस्मान खान ने 94 गेंदों पर 60 रन बनाए। भारत की ओर से समर्थ नागराज ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: ऑक्‍शन में 1.1 CR मिलने के बाद भी करोड़पति नहीं बने Vaibhav Suryavanshi, जानें कितना कटता है टैक्‍स और क्‍या है IPL का सैलरी सिस्‍टम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।