विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND U19 vs PAK U19: धोनी-कोहली और रोहित नहीं, यह विदेशी प्‍लेयर है Vaibhav Suryavanshi का आदर्श

Published: Sat, 30 Nov 2024 01:30 PM (IST)

13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रातों-रात स्‍टार बना दिया। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में हुए मेगा ...और पढ़ें

ऑक्‍शन में बिकने वाले सबसे युवा है वैभव। इमेज- सोनी- एक्‍स
ऑक्‍शन में बिकने वाले सबसे युवा है वैभव। इमेज- सोनी- एक्‍स

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्‍शन में बने करोड़पति
  2. राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वैभव को बनाया करोड़‍पति
  3. रातों-रात स्‍टार बने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 टेस्ट में अपने शतक की बदौलत चर्चा में आने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रातों-रात स्‍टार बना दिया। फ्रेंचाइजी ने साऊदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में वैभव को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा।

द्रविड़ से सीखने को मिलेगा

इसके साथ ही वह आईपीएल के ऑक्‍शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के प्‍लेयर बने। उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्‍तान और कोच में से एक राहुल द्रविड़ के साथ काम करने का मौका मिलेगा। द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में मुख्य कोच के रूप में वापसी कर रहे हैं। अब वैभव ने खुलासा किया है कि वह किस प्‍लेयर को अपना आदर्श मानते हैं।

इस दिग्‍गज को मानते हैं आदर्श

वैभव ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा उनके आदर्श हैं। वैभव सूर्यवंशी दुबई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-19 मैच खेल रहे हैं। सोनी स्पोर्ट्स पर वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि वह हाल के दिनों में मिल रहे अटेंशन को कैसे मैनेज कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "फिलहाल मैं अपने खेल पर फोकस कर रहा हूं। आसपास क्या हो रहा है, इससे मैं परेशान नहीं हूं। ब्रायन लारा मेरे आदर्श हैं।"

बिहार के रहने वाले हैं वैभव

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक बनाकर इतिहास रच दिया। भारत की अंडर-19 टीम के लिए अपना पहला रेड-बॉल मैच खेलते हुए वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक पर पहुंच गए। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।

इसी साल किया प्रथम श्रेणी डेब्‍यू

जनवरी 2024 में वैभव सूर्यवंशी प्रथम श्रेणी मैच में डेब्‍यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे। उन्होंने शम्स मुलानी की कप्‍तानी वाली मुंबई के खिलाफ सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी 2023-24 में बिहार के लिए खेला।

सूर्यवंशी ने 2023 कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। उन्होंने झारखंड के खिलाफ 128 गेंदों में 22 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में 76 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: बिहार के 13 साल के लड़के की चमक गई किस्‍मत, राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बनाया मालामाल; 3 गुना ज्‍यादा कीमत पर खरीदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।