विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑक्‍शन में 1.1 CR मिलने के बाद भी करोड़पति नहीं बने Vaibhav Suryavanshi, जानें कितना कटता है टैक्‍स और क्‍या है IPL का सैलरी सिस्‍टम

Published: Sat, 30 Nov 2024 02:22 PM (GMT+05:30)

Vaibhav Suryavanshi हाल ही में हुए मेगा ऑक्‍शन ने कई प्‍लेयर्स को रातों-रात करोड़पति बना दिया। बिहार के 13 साल ...और पढ़ें

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वैभव को 1.1 करोड़ में खरीदा।
राजस्‍थान रॉयल्‍स ने वैभव को 1.1 करोड़ में खरीदा।

HighLights

  1. साऊदी के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्‍शन
  2. अभी 13 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी
  3. ऑक्‍शन में बिकने वाले सबसे युवा हैं वैभव

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले साऊदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ। हाल ही में हुए इस ऑक्‍शन ने कई प्‍लेयर्स को रातों-रात करोड़पति बना दिया। बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी इन्‍हीं में से एक हैं।

30 लाख बेस प्राइस वाले वैभव को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 1 करोड़ 10 लाख की रकम देकर अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही वह आईपीएल ऑक्‍शन में बिकने वाले सबसे युवा प्‍लेयर बन गए।

लखपति बने हैं वैभव

ऑक्‍शन में सबसे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने वैभव सूर्यवंशी पर बोली लगाई। इसके बाद राजस्‍थान रॉयल्‍स भी मैदान में उतर आई। दोनों ही फ्रेंचाइजी में वैभव को खरीदने के लिए होड़ देखने को मिली। अंत में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें करोड़पति बना दिया। अब सवाल उठता है कि क्‍या वैभव सच में करोड़पति बन गए है? तो आपको बता दें कि वह 1 करोड़ 10 लाख पाने के बाद भी लखपति ही रहेंगे।

30 प्रतिशत लगता है टैक्‍स

दरअसल, मेगा ऑक्‍शन की पूरी रकम किसी भी प्‍लेयर को नहीं मिलती है। इस पर टैक्‍स (TDS) भी लगता है। यह टैक्‍स भी थोड़ा बहुत नहीं होता है। ऑक्‍शन में बिकने वाले प्‍लेयर को तय रकम पर 30 प्रतिशत टैक्‍स देना होता है।

उदहारण के लिए अगर कोई प्‍लेयर ऑक्‍शन में 1 करोड़ रुपये में बिका है तो उसे इसका 30 प्रतिशत यानी कि 30 लाख टैक्‍स देना होगा। ऐसे में खिलाड़ के हाथ में सिर्फ 70 लाख रुपये ही आएंगे।

वैभव को मिलेंगे 77 लाख

ठीक इसी प्रकार वैभव सूर्यवंशी को मेगा ऑक्‍शन में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 1.1 करोड़ में खरीदा। इस पर उन्‍हें 30 प्रतिशत यानि की 33 लाख रुपये टैक्‍स देना होगा। ऐसे में वैभव के खाते में सिर्फ 77 लाख रुपये ही आने वाले हैं। इस तरह करोड़पति होकर भी वह लखपति ही रहने वाले हैं।

IPL का सैलरी सिस्‍टम

  • ऑक्‍शन में फ्रेंचाइजी किसी प्‍लेयर को जिस रकम में खरीदती है, वह उसकी सैलरी होती है।
  • हर सीजन फ्रेंचाइजी प्‍लेयर को तय सैलरी का भुगतान करती है।
  • खिलाड़ी सभी मैच खेले या प्‍लेइंग 11 से बाहर रहे, उसे पूरी सैलरी मिलती है।
  • अगर सीजन से पहले प्‍लेयर चोटिल हो जाता है तो उसे सैलरी नहीं मिलती।
  • अगर कुछ मैच खेलने के बाद प्‍लेयर चोटिल होता है तो उसे मैच के हिसाब से सैलरी मिलती है।
  • किसी प्‍लेयर को एक साथ पूरी सैलरी मिलेगी या किस्‍तों में मिलेगी यह फ्रेंचाइजी के हाथ में रहता।

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: धोनी-कोहली और रोहित नहीं, यह विदेशी प्‍लेयर है Vaibhav Suryavanshi का आदर्श

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।