Suryakumar Yadav Profile: लंबे इंतजार बाद सूर्यकुमार बने 'SKY', अब 'मिस्टर-360 डिग्री' बनकर बिखेर रहे चमक
अपनी हार्ड-हिटिंग बल्लेबाजी शैली के चलते सूर्यकुमार को उनके प्रशंसक प्यार से SKY उपनाम से बुलाते हैं। सूर्यकुमार इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये है। सूर्यकुमार की पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है। सूर्यकुमार को लोग प्यार से SKY नाम से बुलाते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में पैदा हुए सूर्यकुमार अशोक यादव दाएं हाथे के बल्लेबाज हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी में भी माहिर हैं। इन्हें भारत का मिस्टर 360 डिग्री भी कहा जाता है। एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
अपनी हार्ड-हिटिंग बल्लेबाजी शैली के चलते सूर्यकुमार को उनके प्रशंसक प्यार से SKY उपनाम से बुलाते हैं। सूर्यकुमार इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये है। सूर्यकुमार की पत्नी का नाम देविशा शेट्टी है।
घरेलू क्रिकेट करियर
सूर्यकुमार यादव को चांदी की थाली में कुछ भी परोस कर नहीं दिया गया। उन्हें हर अवसर के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार सफल हुए और कई बार असफल भी हुए। अपने करियर की शुरुआत से ही सूर्या को अपने मौके का इंतजार करना पड़ा और इसी ने उन्हें पहले से कहीं अधिक दृढ़ और धैर्यवान बना दिया है।
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की तरह सूर्यकुमार यादव भी मुंबई स्कूल ऑफ क्रिकेट की खोज हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2010 में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और दिसंबर 2010 में दिल्ली के खिलाफ 73 रन बनाए। उन्होंने अगले सीजन में 9 मैचों में 754 रन बनाए। 2013-14 सीजन में SKY घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।
आईपीएल करियर
उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें 2011 में मुंबई इंडियंस से आईपीएल अनुबंध मिला और कुछ मैच खेले। 2013 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में चले गए और निचले क्रम में केकेआर के लिए कुछ उपयोगी कैमियो पारियां खेली। 2014 में अपने अविश्वसनीय स्ट्राइक-रेट के कारण केकेआर के लिए सभी मैच खेले और टीम विजेता भी बनी। केकेआर के लिए 54 मैच की 41 पारियों में 608 रन बनाए। साल 2018 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस उनके साथ अनुबंध किया। आज वह मुंबई इंडियंस के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय करियर
शानदार खिलाड़ी होने के बावजूद सूर्यकुमार को साल 2021 में भारतीय टीम में शामिल किया गया। श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में वनडे मैच में सूर्या ने नाबाद 31 रन बनाए। सूर्यकुमार ने भारत के लिए 36 वनडे मैच खेले हैं। 34 पारियों में सूर्या ने 106.64 की स्ट्राइक रेट से 755 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन का है।
सूर्यकुमार यादव ने मार्च 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया। सूर्या ने 2022 तक जबरदस्त आत्मविश्वास और सकारात्मक रवैये के साथ बल्लेबाजी की। सूर्या ने पहला टी-20 शतक (117) नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा।
दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ के खिलाफ बनाया। माउंट माउंगानुई में नाबाद 111 रन की पारी खेली। 2023 में सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा शतक जड़ा। वह रोहित शर्मा के चार शतकों की बराबरी करने से मात्र एक शतक पीछे हैं। वह T20I के दुनिया के नंबर प्लेयर हैं।
सूर्यकुमार यादव ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 09 फरवरी, 2023 को टेस्ट डेब्यू किया। सूर्यकुमार यादव को पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने उनकी टेस्ट कैप नंबर 304 सौंपी।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Surya Kumar Yadav कर सकते हैं कप्तानी! सीनियर खिलाड़ियों को दिया जा सकता है आराम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।