Move to Jagran APP

Suresh Raina Birthday: डोसा बनाते दिखे इरफान पठान और सुरेश रैना, फैंस ने किया मजेदार कमेंट; देखें वीडियो

Suresh Raina Birthday रैना के बर्थ डे पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इरफान पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें रैना और इरफान दोनों डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By Umesh KumarEdited By: Sun, 27 Nov 2022 06:01 PM (IST)
Suresh Raina Birthday: डोसा बनाते दिखे इरफान पठान और सुरेश रैना, फैंस ने किया मजेदार कमेंट; देखें वीडियो
सुरेश रैना का जन्मदिन पर डोसा बनाते इरफान पठान। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Suresh Raina Birthday भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आज 36 साल के हो गए। रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को हुआ था। सुरेश रैना को मिस्टर आइपीएल के नाम से भी जाना जाता है। रैना भारत के लिए वनडे, टेस्ट और टी20 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। रैना को धोनी के सबसे खास दोस्तों में से एक माना जाता है। दोनों ने एक ही दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी।

रैना के बर्थडे पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इरफान पठान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें रैना और इरफान दोनों डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने लिखा- सिर्फ बनाया होगा खाया नहीं होगा

इरफान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त और मस्ती करने वाले लड़के रैना को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। चल भाई डासा खिलाऊं तुझे।” वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। फैंस ने इस पर टिप्पणी करते हुए सुरेश रैना को जन्मदिन की बधाई दी है। एक फैंस ने लिखा, “एक डोसा इधर भी सर जी।” वहीं एक फैंस ने लिखा, “सिर्फ बनाया होगा खाया नहीं होगा।”

सुरेश रैना को कहा जाता है Mistar IPL

सुरेश रैना ने भारत के लिए 226 वनडे मैचों में पांच शतकों की मदद से 5615 रन बनाए हैं। 78 टी20I क्रिकेट में उन्होंने एक शतक के साथ 1605 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और 18 टेस्ट मैचों में उनके बल्ले से महज 768 रन ही निकले हैं। रैना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 8 हजार रन बनाए हैं। रैना ने 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

“मिस्टर आइपीएल” ने आइपीएल में 205 मैच में 5528 रन बनाए हैं। रैना IPL में सबसे पहले 5000 रन वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने धोनी की टीम CSK को चार बार चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया है। इसके चलते उन्हें मिस्टर IPL के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढे़ं- IND vs NZ 2nd ODI: मैच खेलने के लिए उतावले दिखे सूर्या, ग्राउंड स्टाफ के साथ मैदान सुखाते आए नजर

यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: सूर्यकुमार यादव ने मचाया धमाल, सर्वाधिक रन सहित इन रिकॉर्डों को किया अपने नाम