Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय ऑलराउंडर के घर में गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने पिता; बेटी के नाम का बड़ा खास है मतलब

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 08:27 PM (IST)

    भारतीय ऑलराउंडर और टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन शिवम दुबे के घर किलकारी गूंजी है। पत्नी अंजुम खान ने बेटी को जन्म दिया है। शिवम दुबे ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए फैंस को बेटी का नाम बताया। दुबे की पत्नी ने साल 2022 में बेटे अयान को जन्म दिया था। फैंस ने बेटी के जन्म पर शिवम दुबे को बधाई दी है।

    Hero Image
    शिवम दुबे दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल पर खुशखबरी आई है। शिवम दूसरी बार पिता बने हैं। शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी का जन्म तीन जनवरी को हुआ। शिवम दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्मदिन की खुशखबरी दी है साथ ही बेटी का स्वागत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे विजय हजारे ट्रॉफी में व्यस्त थे, हालांकि, घरेलू टीम मुंबई के लिए आखिरी दो लीग मैच वह नहीं खेल पाए। शिवम दुबे पहली बार 13 फरवरी, 2022 को पिता बने थे। उनकी पत्नी अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अयान रखा है। वहीं, अब इन दोनों के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है।

    सोशल मीडिया पर दी बेटी के जन्म की जानकारी

    शिवम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेटे पत्नी और बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह तस्वीर एनिमेटेड है। वहीं, दुबे ने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा कि, यह एक बेबी गर्ल है। हमारा दिल और भी बड़ा हो गया क्योंकि हम 4 लोगों का परिवार बन गए। स्वागत है मेहविश शिवम दुबे।

    मेहविश नाम का मतलब

    शिवम दुबे और पत्नी अंजुम खान ने बेटी का नाम मेहविश रखा है। यह एक उर्दू शब्द है और इसका मतलब होता है, चांद पर सबसे सुंदर चेहरा, चमकता सितारा। बेटी का जन्म तीन जनवरी 2025 को हुआ। वहीं, शिवम ने फैंस को यह खुशखबरी चार जनवरी को दी है। फैंस ने भी बेटी के जन्म पर दुबे और परिवार को बधाई दी है।

    शादी में हुआ था विवाद

    बता दें कि शिवम दुबे ने 16 जुलाई 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी। शिवम और अंजुम ने शादी करने के लिए काफी विवादों का सामना किया था। अलग-अलग धर्म से नाता रखने के चलते दोनों को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। शिवम दुबे और अंजुम खान ने ना केवल हिन्दू रीति-रिवाज बल्कि मुस्लिम रिवाज से भी शादी की है।

    यह भी पढे़ं- SMAT: Suryakumar Yadav और Shivam Dube ने की छक्‍कों की बरसात, शतकीय साझेदारी करके मुंबई को दिलाई शानदार जीत