Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shane Warne की वसीयत का हुआ खुलासा, निधन से पहले जानें किसके नाम की थी 120 करोड़ रुपए की संपत्ति?

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 10:18 AM (IST)

    Shane Warne 120 Crore Property To 3 Children ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न भले ही इस दुनिया में नहीं है। पिछले साल 52 साल की उम्र में वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया था जिससे पूरे क्रिकेट जगत को तगड़ा झटका लगा था।

    Hero Image
    Shane Warne 120 Crore Property To 3 Children

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Shane Warne 120 Crore Property To 3 Children। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न भले ही इस दुनिया में नहीं है। पिछले साल 52 साल की उम्र में वॉर्न (Shane Warne) का निधन हो गया था, जिससे पूरे क्रिकेट जगत को तगड़ा झटका लगा था। फैंस को इस बात का यकीन नहीं था कि वॉर्न दुनिया को अलविदा कह गए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी बीच हाल ही में उनके निधन के 11 महीने बाद शेन वॉर्न (Shane Warne) की संपत्ति का खुलासा हुआ है। उनकी वसीयत से यह पता चला है कि वॉर्न के पास कितने रुपए की संपत्ति थी और उन्होंने मरने से पहले वह संपत्ति किनके नाम की थी। 

    Shane Warne ने अपने 3 बच्चों के नाम की थी 120 करोड़ रुपए की संपत्ति

    दरअसल, शेन वॉर्न (Shane Warne) की वसीयत भारतीय रुपयों के अनुसार, 120 करोड़ रुपए की है। हाल ही में उनकी वसीयत को लेकर खुलासा हुआ है, जिसमें यह पता चला है कि वॉर्न ने मरने से पहले अपनी 120 करोड़ रुपए की संपत्ति अपने तीन बच्चों में बराबर बांट दी थी।

    तीनों को अपनी संपत्ति के हिस्से से 31-31 प्रतिशत के हिसाब से वॉर्म ने बांटा। इसके अलावा बचा हुआ हिस्सा उन्होंने अपने भतीजे-भतीजी के नाम कर दिया था। उनके बच्चों के नाम जैक्सन, ब्रूक और समर है, जिन्हें 31-31 प्रतिशत की संपत्ति मिली है। हैरान करने वाली बात यह रही कि अपनी एक्स वाइफ और मंगेतर को संपत्ति में से एक रुपए नहीं दिए।

    Shane Warne ने अपने बेटे जैक्सन के नाम किया था गाड़ियों का कलेक्शन

    ऑस्ट्रेलिया के जादुई स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warner) को बाइक्स और कार का काफी शौक था। उनके पास बाइक और कार का काफी कलेक्शन भी था, जिसमें यामाहा बाइक अहम थी। उन्हें कारों में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज काफी पसंद थी। इन सभी गाड़ियों को उन्होंने अपने बेटे जैक्सन के नाम कर दिया है।

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS: टेस्‍ट में भी खिला सूर्य! भारतीय बल्‍लेबाज ने किया वो कारनामा, जिसके लिए तरसते रह गए कई खिलाड़ी

    यह भी पढ़े:

    IND vs AUS: 'क्या पहले टेस्ट में सूर्या करेंगे डेब्यू?', Sachin Tendulkar ने मैच से पहले की बड़ी भविष्यवाणी