IND vs PAK WCL: 'वादा करो हमारे साथ...', मैच हुआ रद्द तो भारत के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान का पूर्व कप्तान, राष्ट्रवाद को दी चुनौती
भारतीय चैंपियंस टीम ने इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बॉयकॉट किया था। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में होने वाले इस मैच को रद्द कर दिया गया था। ये फैसला पाकिस्तान को काफी चुभा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के राष्ट्रवाद को चुनौती दे डाली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच का बॉयकॉट कर दिया था। नतीजा ये रहा कि आयोजकों ने ये मैच ही रद्द कर दिया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान पागल हो गया। उसके एक पूर्व कप्तान ने तो यूट्यूब पर गिड़गिड़ाते हुए एक वादा मांग लिया है।
पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 22 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों पर हमला किया था और फिर पाकिस्तानी सेना ने भी जबावी कार्रवाई की थी। पाकिस्तान को इसमें मुंह की खानी पड़ी थी। तभी से भारत में पाकिस्तान का विरोध चारों तरफ हो रहा है। इसी को देखते हुए शिखर धवन ने ये मैच खेलने से मना किया था और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। धवन के अलावा सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान और युसूफ पठान ने भी खेलने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK WCL: 'हम यहां क्या...' भारत के बॉयकॉट पर बौखलाया पाकिस्तान, शाहिद अफरीदी ने उगला जहर
क्या साबित करना चाहते हो?
इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारत के खिलाफ कुछ बातें कही हैं और एक वादा भी मांगा है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पूरा विश्व उनकी बातें कर रहा है। पूरे क्रिकेट जगत और फैंस को वह क्या मैसेज देना चाहते हैं? आप क्या साबित करना चाहते हैं? अब वर्ल्ड कप में भी मत खेलिएगा। हमारे खिलाफ किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेलिएगा। ये वादा करिए।"
उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि हर किसी की अपनी एक जगह होती है। लेकिन अब जब आप दो चीजों को जोड़ रहे हैं तो हमारे खिलाफ किसी भी स्तर के टूर्नामेंट में नहीं खेलें, ओलंपिक खेलों में भी नहीं। प्लीज ऐसा करिएगा। मैं ये देखना पसंद करूंगा। अब साख की बात होगी और मैं देखना चाहूंगा कि आपमें कितना राष्ट्रवाद है।"
दूसरे खिलाड़ियों को किया प्रभावित
सलमान ने कहा कि टीम के चार या पांच खिलाड़ियों ने बाकी खिलाड़ियों को प्रभावित किया और ये बात उनको समझ नहीं आ रही है। सलमान ने कहा, "ये क्या मानसिकता है? मैं इसे समझ नहीं पा रहा। फैसले कौन ले रहा है? चार-पांच खिलाड़ियों ने न खेलने का फैसला कर लिया और उनकी वजह से बाकी लोग मैच नहीं खेले। जिनको खेलने का मन था वह दबाव में आ गए।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।