यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तो इसलिए ड्रेसिंग रूम में सचिन रहते थे असहज
मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही कंप्यूटर पर हॉट प्रॉपर्टी हों लेकिन उन्हें शुरुआत में ड्रेसिंग रूम में यही ...और पढ़ें

मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भले ही कंप्यूटर पर हॉट प्रॉपर्टी हों लेकिन उन्हें शुरुआत में ड्रेसिंग रूम में यही कंप्यूटर असहज करता था। तेंदुलकर ने कहा कि यह 2002-03 की बात है जब कंप्यूटर को ड्रेसिंग रूम में लाया गया। हमें बताया गया कि कंप्यूटर में सभी तरह के आंकड़े रहेंगे और आप जब मर्जी इन्हें देख सकते हैं।
विनोद कांबली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती
मैंने पूछा कि ड्रेसिंग रूम में कंप्यूटर क्या रहा है। मैंने कहा कि कंप्यूटर मेरे लिए बल्लेबाजी नहीं करने वाला। यह जहीर या हरभजन के लिए गेंदबाजी भी नहीं करने वाला लेकिन समय के साथ मुझे अहसास हुआ कि इसमें रखे गए आंकड़ों को कुछ ही सेकेंडों में देखा जा सकता है। अगर मैं देखना चाहता हूं कि 1999 या 2007 में मैंने ऑस्ट्रेलिया में कैसी बल्लेबाजी की तो यह पांच सेकेंड में उपलब्ध है। तेंदुलकर ने कहा अगर मैं सभी स्ट्रेट ड्राइव देखना चाहता हूं, अगर मैं आफ साइड के बाहर छोड़ी सभी गेंद को देखना चाहता हूं तो यह उपलब्ध थी। इसके बाद मैंने इसे स्वीकार किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर