रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 तक करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? BCCI नहीं ICC ने दिया बड़ा हिंट!
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट पर फोकस कर रहे हैं। रोहित अभी वनडे के कप्तान भी हैं। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा वनडे विश्वकप 2027 तक कप्तानी कर सकते हैं। आईसीसी के एक पोस्टर से फैंस की इन उम्मीदों को बल भी मिला है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे। इतना ही नहीं रोहित अभी वनडे के कप्तान भी हैं। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा वनडे विश्वकप 2027 तक कप्तानी कर सकते हैं। आईसीसी के एक पोस्टर से फैंस की इन उम्मीदों को बल भी मिला है।
इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
2026 में भारतीय टीम लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर आईसीसी ने एक पोस्टर जारी किया है। इसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक और भारत के मौजूदा वनडे कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर रोहित 2026 में टीम की कप्तानी करेंगे तो क्या वह 2027 विश्व कप तक वनडे कप्तान बने रह सकते हैं?
ICC POSTER FOR INDIA'S WHITE BALL TOUR TO ENGLAND 2026. pic.twitter.com/MDNvRTuuqJ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 8, 2025
वनडे पर रोहित का फोकस
टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट को टाटा कर दिया था। अब उनका पूरा फोकस वनडे पर है। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में जोर देकर कहा था कि 2027 के लिए योजना बनाना अभी जल्दबाजी होगी। इंग्लैंड सीरीज से पहले गंभीर ने कहा, "उससे पहले अभी टी20 विश्व कप बाकी है। वह भी एक बड़ा टूर्नामेंट है, जो फरवरी-मार्च में भारत में होने वाला है। इसलिए इस समय पूरा फोकस है। इंग्लैंड सीरीज के बाद टी20 विश्व कप पर फोकस रहेगा। नवंबर-दिसंबर 2027 में होने वाले विश्व कप में अभी भी ढाई साल समय है।"
गंभीर ने कहा, "अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते रहें, तो उम्र बस एक नंबर है।" भारत के पास अभी 3 फॉर्मेट में 3 कप्तान हैं। सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल की कमान संभाल रहे हैं। वहीं रोहित के संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई। गिल की कप्तानी वाली टीम ने इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।