विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के दो खिलाड़‍ियों ने मैदान में अपने करतब से लूटी महफिल, वायरल हो रहा Video

Published: Wed, 22 Jan 2025 11:49 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के दो खिलाड़‍ियों ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बीच मैदान कुछ ऐसा कर दिखाया कि दोनों के ...और पढ़ें

रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने पकड़े जबरदस्‍त कैच
रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने पकड़े जबरदस्‍त कैच

HighLights

  1. रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी के कैच का वीडियो वायरल
  2. भारत ने इंग्‍लैंड को पहले टी20 मैच में सात विकेट से धोया
  3. भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच हाई-स्‍कोरिंग होने की उम्‍मीद थी, लेकिन मेजबान गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के कारण स्थिति विपरीत रही। कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर खेला गया यह मुकाबला लो स्‍कोरिंग रहा, जिसमें भारत ने इंग्‍लैंड को 43 गेंदें शेष रहते सात विकेट से धो डाला।

भारतीय गेंदबाजों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है, लेकिन इस मुकाबले में दो फील्‍डर्स ने बीच मैच अपने करतब से महफिल लूट ली। इन दोनों भारतीय खिलाड़‍ियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी के कैच की।

मुश्किल कैच को बनाया आसान

सबसे पहले भारतीय फैंस को खुश करने का मौका रिंकू सिंह को मिला, जिन्‍होंने अर्शदीप सिंह की गेंद पर कवर्स में बेन डकेट का कैच लपका। अर्शदीप सिंह द्वारा किए तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डकेट ने हवाई शॉट खेला। गेंद कवर्स की दिशा में गई। वहां मौजूद रिंकू सिंह ने पीछे दौड़ते हुए दोनों हाथ आगे फैलाकर कैच पकड़ लिया।

रिंकू सिंह ने इस मुश्किल कैच को बेहद आसान बना दिया क्‍योंकि उन्‍होंने डाइव लगाने का कोई नाटक नहीं किया। रिंकू ने कैच लपका और दौड़ को पूरा करके रोक लिया। पूरी टीम ने रिंकू के साथ कैच का जोरदार जश्‍न मनाया। बेन डकेट केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दो गेंदें और इंग्‍लैंड का सत्‍यानाश! पहले टी20 मैच का टर्निंग प्‍वाइंट, जिसने बदल दी भारत की तकदीर

नीतीश ने डबल कर दी खुशियां

इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच का सबसे अहम कैच लपका। उन्‍होंने कप्‍तान जोस बटलर का कैच पकड़ा, जो इंग्‍लैंड के सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। अक्षर पटेल द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में हवाई शॉट खेला। बटलर की टाइमिंग दमदार नहीं थी।

स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री पर मौजूद नीतीश रेड्डी ने आगे की तरफ दौड़ लगाई और पूरा शरीर हवा में उछाला व दोनों हाथ आगे बढ़ाकर मैदान से सटा कैच पकड़ा। अंपायर को एक पल उलझन हो गई कि यह कैच पूरा हुआ कि नहीं तो उन्‍होंने थर्ड अंपायर की सहायता ली। रीप्‍ले में साफ हुआ कि नीतीश कुमार रेड्डी ने क्‍लीन कैच पकड़ा और इस तरह जोस बटलर की पारी का अंत हुआ।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

भारतीय टीम ने अपने खिलाड़‍ियों के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्‍लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से मात दी। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को चेन्‍नई में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के बाद अभिषेक शर्मा ने उधेड़ी अंग्रेजों की बखिया, सूर्या ब्रिगेड ने किया विजयी आगाज