विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border Gavaskar Trophy के बीच Ashwin ने क्‍यों लिया संन्‍यास? खुद बताई वजह, बोले- बहुत मजा आया पर...

Published: Wed, 18 Dec 2024 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2024 04:07 PM (IST)

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला गया। यह टेस्‍ट जैसे ही ड्रॉ ...और पढ़ें

रोहित शर्मा के साथ आए रविचंद्रन अश्विन। इमेज- बीसीसीआई
रोहित शर्मा के साथ आए रविचंद्रन अश्विन। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लिए 765 विकेट
  2. टेस्‍ट में अश्विन सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय
  3. गाबा टेस्‍ट ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गाबा टेस्‍ट जैसे ही ड्रॉ हुआ तो भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली। मैच के तुरंत बाद कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आए रविचंद्रन अश्विन ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। अश्विन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया।

इसके बाद सवाल उठने लगा कि अश्विन ने बीच सीरीज में रिटायरमेंट क्‍यों लिया तो आगे उन्‍होंने इसका जवाब भी दिया। अश्विन ने कहा कि ने मुझमें अभी भी थोड़ा दम बाकी है और वह क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। अश्विन ने रोहित शर्मा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा। एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में आज मेरे लिए आखिरी दिन होगा।"

अश्विन ने अपने फैसले के बारे में बताया

अश्विन ने कहा, "एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेटर के रूप में यह मेरा आखिरी दिन होगा। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में मुझमें थोड़ी ताकत बाकी है, लेकिन मैं शायद क्लब क्रिकेट में इसे दिखाने की कोशिश करूंगा, लेकिन यह आखिरी दिन होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में मैंने बहुत मजा किया है और मुझे कहना होगा कि मैंने रोहित शर्मा और अन्य साथियों के साथ मिलकर बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैं ड्रेसिंग रूम में आखिरी OGs (ओल्‍ड स्‍कूल) हूं। बीसीसीआई, मेरे साथी साथी, सभी कोच को मैं धन्‍यवाद देना चाहूंगा।"

ये भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin Net Worth: इंटरनेशनल क्रिकेट में 765 विकेट, टेस्‍ट में 37 बार 5 विकेट हॉल; करोड़ों के मालिक हैं अश्विन

अश्विन के संन्‍यास पर बोले रोहित

अश्विन के संन्‍यास को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, "कुछ निर्णय पर्सनल होते हैं। हमें उस पर कायम रहना चाहिए जो वह चाहते हैं। टीम उनके फैसले का सम्‍मान करती है।" संन्‍यास से कुछ घंटे पहले ही अश्विन काफी इमोशनल नजर आए थे। वह ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे हुए नजर आए थे। इस दौरान विराट ने उन्‍हें गले लगा लिया था।

ये भी पढ़ें: Ashwin के संन्‍यास ने विराट कोहली को भी किया इमोशनल, जानें अन्‍ना के रिटायरमेंट पर क्‍या बोले किंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।