Shreyas Iyer पंजाब किंग्स को दिला पाएंगे पहला IPL खिताब? जानें अब तक कितने कप्तान लगा चुके हैं जोर
पंजाब किंग्स ने रविवार को अपने कप्तान का एलान किया। फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को यह जिम्मेदारी दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद भी KKR ने अय्यर को रिटेन नहीं किया। इसके बाद मेगा आक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 से पहले रविवार को पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान का एलान किया। फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को यह जिम्मेदारी सौंपी। श्रेयस की कप्तानी में ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 में खिताब जीता था।
हालांकि, इसके बाद भी KKR ने अय्यर को रिलीज कर दिया था। पिछले साल के अंत में हुए मेगा आक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर पर 26.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।
पंजाब के 17वें कप्तान बने श्रेयस
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान बने हैं। इतना ही नहीं वह तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बनने वाले हैं। 18वें सीजन में बतौर कप्तान पहला मैच खेलते ही अय्यर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। अय्यर 11वें सीजन से आईपीएल 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। इसके बाद आईपीएल 2022 और आईपीएल 2024 तक उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी की थी।
𝐒𝐡𝐫𝐞𝐲𝐚𝐬 𝐈𝐲𝐞𝐫 ➡️ 𝐓𝐡𝐞 𝐜𝐡𝐨𝐬𝐞𝐧 𝐨𝐧𝐞! ©️♥️#CaptainShreyas #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/EFxxWYc44b
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 12, 2025
अब तक नहीं जीता खिताब
पंजाब किंग्स 2008 से आईपीएल खेल रही है। हालांकि, फ्रेंचाइजी को अब तक खिताब नसीब नहीं हुआ है। फ्रेंचाइजी पहले सीजन सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद आईपीएल 2014 में पंजाब किंग्स उपविजेता भी बनी थी। पिछले सीजन पंजाब का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ 5 ही मैच जीते थे। 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम प्वाइंंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी।
3 फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले प्लेयर
- स्टीव स्मिथ: पुणे वॉरियर्स इंडिया (IPL 2012), राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (IPL 2017), राजस्थान रॉयल्स (IPL 2014, 2019-2020)
- महेला जयवर्धने: किंग्स इलेवन पंजाब (IPL 2010), कोच्चि टस्कर्स (IPL 2011), दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2012-2013)
- श्रेयस अय्यर: दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2018-2020), कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL 2022, 2024), पंजाब किंग्स
𝐒𝐡𝐞𝐫 𝐧𝐚𝐡𝐢, 𝐛𝐚𝐛𝐛𝐚𝐫 𝐒𝐇𝐑𝐄 𝐚𝐚! 🦁🔥#SherSquad, how excited are you to see Shreyas Iyer as our captain? ©️#ShreyasIyer #SaddaPunjab #PunjabKings pic.twitter.com/Y7u266jCOU
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 12, 2025
ये भी पढ़ें: Chahal Vs Shreyas Net Worth: चहल या श्रेयस, किसकी नेटवर्थ है ज्यादा? जानिए एक साल में कितना कमा लेते हैं दोनों स्टार
पंजाब किंग्स के कप्तानों की लिस्ट
- युवराज सिंह: 2008-2009- 29 मैच
- कुमार संगाकारा: 2010-2010- 13 मैच
- महेला जयवर्धने: 2010-2010- 1 मैच
- एडम गिलक्रिस्ट: 2011-2013- 34 मैच
- डेविड हसी: 2012-2013- 12 मैच
- जॉर्ज बेली: 2014-2015- 35 मैच
- वीरेंद्र सहवाग: 2015-2015- 1 मैच
- डेविड मिलर: 2016-2016- 6 मैच
- मुरली विजय: 2016-2016- 8 मैच
- ग्लेन मैक्सवेल: 2017-2017- 14 मैच
- रविचंद्रन अश्विन: 2018-2019- 28 मैच
- केएल राहुल: 2020-2021- 27 मैच
- मयंक अग्रवाल: 2021-2022- 14 मैच
- शिखर धवन: 2022-2024- 17 मैच
- सैम करन: 2023-2024- 11 मैच
- जितेश शर्मा: 2024-2024- 1 मैच
#𝐒𝐚𝐝𝐝𝐚𝐒𝐪𝐮𝐚𝐝 🔒❤️#IPL2025Auction #PunjabKings pic.twitter.com/Mxppagzd4Z
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 25, 2024
अब तक किस फ्रेंचाइजी के कितने कप्तान
- पंजाब किंग्स- 16
- दिल्ली कैपिटल्स- 14
- सनराइजर्स हैदराबाद- 10
- मुंबई इंडियंस- 9
- कोलकाता नाइटराइडर्स- 8
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 7
- राजस्थान रॉयल्स- 6
- चेन्नई सुपर किंग्स- 4
- गुजरात टाइटंस- 3
- लखनऊ सुपर जायंट्स- 3
ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer को सौंपी गई Punjab Kings की कप्तानी, Big Boss 18 में सलमान खान ने किया एलान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।