Prithvi Shaw ने दोहरा शतक जड़कर हासिल की लाइम लाइट, कभी रहा है विवादों से गहरा नाता; जानें 3 बड़ी कंट्रोवर्सी
बुधवार को लंदन में धांसू पारी खेलने के बाद अब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की चर्चा तेज हो गई है। वह टीम इंडिया में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि जितनी चर्चा उनकी बल्लेबाजी की होती है। उतनी ही चर्चा पृथ्वी शॉ से जुड़े विवादों (Prithvi Shaw Controversy) की भी होती है। आइए उनसे जुड़े तीन बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला इंग्लैंड में रन उगल रहा है। नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते हुए बुधवार को पृथ्वी ने दोहरा शतक जड़ा। इंग्लिश टूर्नामेंट रॉयल लंदन वनडे कप 2023 (Royal London ODI cup 2023) में शॉ ने दोहरा शतक ठोककर कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले।
पृ्थ्वी शॉ ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 153 गेंद पर 244 रन की यादगार पारी खेली। इस इनिंग के दौरान शॉ के बल्ले से 28 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के निकले। शॉ इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। बुधवार को लंदन में धांसू पारी खेलने के बाद अब पृथ्वी शॉ की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, जितनी चर्चा उनकी बल्लेबाजी की होती है। उतनी ही चर्चा पृथ्वी शॉ से जुड़े विवादों (Prithvi Shaw Controversy) की भी होती है। आइए उनसे जुड़े तीन बड़े विवादों के बारे में जानते हैं।
1. सेल्फी विवाद
पृथ्वी शॉ अक्सर मुंबई में पार्टी मनाते हुए स्पॉट किए जाते रहे हैं। ऐसे ही एक फरवरी महीने में एक पार्टी के दौरान पृथ्वी शॉ मुंबई में एक मॉडल के साथ सेल्फी विवाद में फंस गए थे। वह अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल में डिनर के लिए गया था, तभी वहां सपना गिल नाम की एक मॉडल अपने दोस्त के साथ पहुंची और सेल्फी लेने के लिए कहने लगी। इस पर पृथ्वी ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली और अतिरिक्त सेल्फी की मांग की।
युवा भारतीय क्रिकेटर ने मनाकर दिया। होटल के मैनेजर से फोन पर शिकायत की। इससे आरोपी भड़क गए और उन्हें होटल छोड़ने के लिए कहा गया। जब शॉ और उसके दोस्त बाहर निकले तो होटल के बाहर कई लोग बेसबॉल के बल्ले से उनकी कार में तोड़ फोड़ की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की।
2. कफ सिरप विवाद
पृथ्वी शॉ कफ सिरप विवाद में शामिल थे। 22 फरवरी 2019 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली मैच के दौरान बीसीसीआई की डोपिंग टेस्ट कैंप लगा था जांच के बाद, शॉ नमूने में टरबुटालाइन पाया गया। 2018-19 सीजन के दौरान डोपिंग अपराध के कारण, शॉ को 15 नवंबर 2019 तक निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कथित तौर पर गलती से कफ सिरप में प्रतिबंधित दवा ले ली थी, जिसके कारण पृथ्वी शॉ टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह 8 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे।
3. यो-यो टेस्ट में फेल होना
साल 2022 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले पृथ्वी शॉ नेशनल क्रिकेट अकादमी, बैंगलोर में YO-YO टेस्ट में फेल हो गए थे। आईपीएल से पहले सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए यह एक अनिवार्य परीक्षण है कि वे पर्याप्त रूप से फिट हैं या नहीं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए लगातार तीन मैच खेले। शॉ फिटनेस से जूझ रहे थे और थके हुए दिख रहे थे। वह यो-यो टेस्ट के दौरान 15 से कम का पीटीआई स्कोर ही बना पाए थे। जबकि पुरुषों के लिए फिटनेस मार्क 16.5 है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।