Prithvi Shaw से हाथापाई करने वाली Sapna Gill कौन है, भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी है काम
सपना गिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है। मुंबई में ओशीवाड़ा पुलिस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त के बयान सहित शिकायत दर्ज की और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 8 लोगों को पकड़ा।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के बाद चर्चा में आई सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। सपना और उसके दोस्त के खिलाफ पृथ्वी शॉ दोस्त की कार में जमकर तोड़फोड़ करने का आरोप है। दरअसल, पृथ्वी शॉ मुंबई में अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बुधवार को डिनर करने गए थे, जहां उन्होंने कुछ फैंस को दूसरी बार मांग करने पर सेल्फी लेने से इंकार कर दिया था। इसी को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है। मुंबई में ओशीवाड़ा पुलिस ने पृथ्वी शॉ के दोस्त के बयान सहित शिकायत दर्ज की और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 8 लोगों को पकड़ा। इनमें से एक सना ऊर्फ सपना गिल गिरफ्तार की गई है।
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ कर चुकी है काम
बता दें कि सपना गिल भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री है। सपना को पवन सिंह के साथ ‘मेरा वत्न’ मूवी में भी देखा गया था। सपना गिल ने बॉडी पर कई टैटू बनवा रखे हैं, वह इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती है। सपना गिल मॉडलिंग भी करती है। सपना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। पुलिस ने इस मामले पर कहा कि इसमें एक शिकायत गाड़ी में तोड़फाड़ करने की दर्ज कराई गई है। मामला सुलाझाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
वकील ने लगाए आरोप
सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने आरोप लगाया था कि पुलिस सपना को मेडिकल टेस्ट के लिए नहीं जाने दे रही है। वो मुंबई के ओशीवाड़ा पुलिस स्टेशन में ही है। अली काशिफ ने कहा, 'सपना के साथ पृथ्वी ने मारपीट की। पृथ्वी के हाथ में डंडा दिख रहा है। पृथ्वी के दोस्तों ने पहले ग्रुप के साथ मारपीट की। सपना इस समय ओशीवाड़ा पुलिस स्टेशन में हैं और पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।