विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दोनों तकलीफ में हैं', पलाश की मां ने बताई अंदर की सच्चाई, दोबारा शादी होने पर कह डाली बड़ी बात

Published: Fri, 28 Nov 2025 04:54 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी लेकिन स्मृति के पिता की ...और पढ़ें

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी

HighLights

  1. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल के लिए टली

  2. स्मृति मंधाना ने हटाए शादी के फंक्शन के फोटो

  3. स्मृति के पिता की बिगड़ गई थी तबीयत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीखों को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने पर इस शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब दोनों ही अस्तपाल से लौटकर घर आ गए हैं, लेकिन फिर भी शादी की नई तारीख सामने नहीं आई है।

स्मृति के पिता को सीने में दर्द हुआ था। वहीं पलाश को स्ट्रैस के कारण तीबयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पलाश को पहले सांगली में ही भर्ती कराया गया था और बाद में फिर मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था। दोनों अब घर पर हैं। इस बीच पलाश की मां ने बताया है कि स्मृति और पलाश दोनों ही काफी तकलीफ हैं। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई है कि शादी बहुत जल्दी होगी।

दोनों को हुई तकलीफ

शादी टलने के बाद कई ऐसी चीजे हुईं जिसके कारण इन दोनों की शादी पर संदेह पैदा हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये रही कि स्मृति ने शादी से पहले होने वाले फंक्शन के सभी फोटो और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति के साथ रहने के लिए डब्ल्यूपीएल में जाने से मना कर दिया है। ये सभी बातें कुछ बड़ा होने की तरफ इशारा कर रही हैं।

पलाश की मां अमृता ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं। पलाश ने अपनी दुलहन के साथ घर आने का सपना देखा था। मैंने एक स्पेशल वेलकम भी प्लान कर लिया था। सब कुछ ठीक हो जाएगा। शादी बहुत जल्दी होगी।"

लंबे समय से कर रहे थे डेट

स्मृति और पलाश लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन शादी वाले दिन ही स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें- स्मृति-पलाश के वेडिंग कंट्रोवर्सी में शामिल होने के दावे पर कोरियोग्राफर का रिएक्शन, बोलीं- 'उनके साथ हमारी...'

यह भी पढ़ें- स्‍मृति मंधाना ने पलाश मुच्‍छल के साथ प्री-वेडिंग पोस्‍ट किए डिलीट, क्‍या इंस्‍टाग्राम पर भी किया अनफॉलो? ये है पूरी सच्‍चाई