National Sports Board: अगले तीन महीने में होगा राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन, तैयारियों में जुटा है खेल मंत्रालय
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अगले साल जनवरी के अंत तक इस अधिनियम को पूरी तरह से लागू करने का वादा किया है और एनएसबी का गठन उस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। खेल मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन अगले तीन महीनों में किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के तहत महासंघों को मान्यता देने या निलंबित करने और उनके वित्तीय आचरण की निगरानी करने का सर्वोच्च अधिकार रखने वाले बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) का गठन दिसंबर के अंत तक कर दिया जाएगा।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अगले साल जनवरी के अंत तक इस अधिनियम को पूरी तरह से लागू करने का वादा किया है और एनएसबी का गठन उस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।
तीन महीने में होगा गठन
खेल मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन अगले तीन महीनों में किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए नियम बनाने का काम भी चल रहा है।
हालांकि, उन्होंने विवरण का खुलासा नहीं किया। इसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को संबद्धता देने के मानदंड भी शामिल हैं। एनएसबी में एक अध्यक्ष और कुछ सदस्य होंगे।
केंद्र सरकार करेगा नियुक्ति
इनकी नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा 'सार्वजनिक प्रशासन, खेल प्रशासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव रखने वाले, सक्षम, ईमानदार और प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से' की जाएगी।
यह भी पढ़ें- एशिया कप में पाकिस्तान से क्यों खेल रहा है भारत? IPL चेयरमैन ने बताई मजबूरी, जानिए क्या कहा
यह भी पढ़ें- IND A vs AUS A: उन्नाव की काली मिट्टी की पिच पर कानपुर ग्रीन पार्क में होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।