Ranji Trophy 2024-25: Rohit Sharma ही नहीं ये इंटरनेशनल स्टार भी रहे दोनों पारियों में फेल, मुंबई की हालत पतली
Ranji Trophy 2024-25 रणजी ट्रॉफी 2025 में इन दिनों मुंबई का सामना जम्मू एंड कश्मीर से हो रहा है। दूसरी स्टंप तक मुंबई ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। मुंबई के पास 188 रन की बढ़त है। मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। रोहित शर्मा बुरी तरह फेल रहे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 में इन दिनों मुंबई का सामना जम्मू एंड कश्मीर से हो रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। स्टार प्लेयर्स से सजी मुंबई टीम ने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
रोहित शर्मा के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और कप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों पारियों में बुरी तरह फेल रहे। हालांकि, शार्दुल ठाकुर ने दोनों ही पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम की लाज बचाई।
रोहित का नहीं चला बल्ला
- रोहित शर्मा की सालों बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई।
- रोहित और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की।
- यशस्वी जायसवाल ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए।
- इस दौरान उन्होंने 1 चौका भी लगाया।
- दूसरी ओर फॉर्म में वापसी की राह तलाश रहे रोहित शर्मा ने 19 गेंदों का सामना किया और वह 3 रन ही बना सके।
- मिडिल ऑर्डर में कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 12 रन, श्रेयस अय्यर ने 11 रन और शिवम दुबे का खाता तक नहीं खुला।
- शार्दुल ठाकुर ने 57 गेंदों पर 51 रन जड़े। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के ठोके।
Shardul 'clutch' Thakur delivers again! 💯 💪#Wankhede | #MCA | #Mumbai | #Cricket pic.twitter.com/d3jh44VfOG
— Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) January 24, 2025
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: 40 साल के कप्तान ने लपका गजब का कैच, अजिंक्य रहाणे ने दांतों तले दबा ली अंगुली; वीडियो वायरल
बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे
मुंबई की दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि, सधी हुई शुरुआत के बाद दोनों ही बल्लेबाज अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए और विकेट फेंककर चले गए।
जायसवाल ने 51 गेंदों पर 26 रन और रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर 28 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने 36 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। शिवम दुबे दूसरी पारी में भी खाता नहीं खोल पाए। दूसरे दिन स्टंप तक शार्दुल ठाकुर 119 गेंदों पर 113 रन बनाकर नाबाद हैं।
मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
- रोहित शर्मा- 3 और 28 रन
- यशस्वी जायसवाल- 4 और 26 रन
- श्रेयस अय्यर- 11 और 17 रन
- शिवम दुबे - 0 और 0
- अजिंक्य रहाणे- 12 और 16 रन
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन स्टंप तक मुंबई ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 120 रन बनाए थे। जवाब में जम्मू की टीम ने पहली पारी में 206 रन बनाए। मुंबई के पास अभी 188 रन की बढ़त है।
खडूस क्रिकेट प्रदर्शन 🫡#Wankhede | #MCA | #Mumbai | #Cricket pic.twitter.com/NdW7SoKWr4
— Mumbai Cricket Association (MCA) (@MumbaiCricAssoc) January 24, 2025
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: मैं हूं लार्ड ठाकुर... मुंबई के संकटमोचक बन ठोका शतक, टीम के लिए शार्दुल निकले डार्क हॉर्स
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।