IPL 2025 से पहले माता रानी की शरण में पहुंचे एमएस धोनी, रांची में इस मंदिर के किए दर्शन,व खिताब हुआ पक्का!
महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग के अगले सीजन से पहले धोनी ने अपने शहर रांची स्थित देउड़ी माता के दर्शन किए। धोनी के लिए इस मंदिर का खासा महत्व है। वह कई बार इस मंदिर में अहम टूर्नामेंट्स से पहले दिखाई दिए हैं और आर्शीवाद लेते नजर आएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। साल 2020 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के अगले सीजन से पहले धोनी ने माता रानी का आर्शीवाद लिया है।
धोनी ने अपने ही शहर रांची स्थित दिउड़ी गांव में मां देउड़ी मंदिर के दर्शन किए। ये मंदिर शहर के सबसे प्रचीन मंदिरों में से एक है। धोनी आईपीएल के हर सीजन से पहले या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट से पहले इस मंदिर के दर्शन करते हैं।
यह भी पढ़ें- 'MS Dhoni की एक आदत से दुखी हूं', वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, माही से मुलाकात को लेकर बताई सच्चाई
फोटो हुई वायरल
धोनी गुरुवार को मंदिर पहुंचे थे और वहां की उनकी कुछ फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में धोनी मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हरी टीशर्ट में धोनी मंदिर के पुजारी के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी इस मंदिर के दर्शन किए थे और फिर ट्रॉफी जीतकर लौटे थे। साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी वह इस मंदिर में गए थे और ट्रॉफी जीतकर वापस आए थे।
साल 2023 में धोनी ने आईपीएल की शुरुआत से पहले इस मंदिर के दर्शन किए थे। इस साल भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने खिताब अपने नाम किया था।
It's a ritual for him to visit DEWRI MAA'S temple at the start of every cricketing season . Man of culture indeed ❤️🙏#MSDhoni #IPL2025 pic.twitter.com/r5BtTygmKh
— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) January 23, 2025
अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर किया रिटेन
धोनी को इस साल आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया गया है। इसी कारण चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हें अपने साथ जोड़ने में ज्यादा रकम खत्म नहीं करनी पड़ी। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल जीता है। पिछले साल उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी थी। टीम काफी कोशिश के बाद भी प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।