Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'MS Dhoni की एक आदत से दुखी हूं', वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी का छलका दर्द, माही से मुलाकात को लेकर बताई सच्चाई

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 11:42 AM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में कहा जाता है कि जब वह टीम इंडिया के कप्तान थे तो उनका कमरा हमेशा खुला रहता था ताकि साथी खिलाड़ी कभी भी उनके पास आकर बैठ सकें और अपनी बात रख सकें। हालांकि मैदान के बाहर धोनी से संपर्क करना काफी मुश्किल है। इस बात को उनके अच्छे दोस्त रोबिन उथप्पा ने भी माना है।

    Hero Image
    एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया मुरीद है। उनकी कप्तानी से लेकर उनके शांत स्वाभाव तक को सभी पसंद करते हैं। धोनी के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी टीम के खिलाड़ियों को अच्छे से समझते हैं। हालांकि, उनकी टीम के पूर्व साथी रोबिन उथप्पा ने बताया कि उन्हें धोनी की एक बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोनी जब इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तो कहा जा रहा था कि वह एक दिन में तीन से चार लीटर दूध पीते हैं। उथप्पा ने इस पर भी अपनी बात रखी है और बताया कि उन्होंने धोनी को कभी दूध पीते हुए नहीं देखा। उथप्पा साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने ये खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें- 'कोहली को पसंद नहीं थे अंबाती रायडू', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, बताई 2019 वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन की सच्चाई

    उथप्पा को धोनी की ये बात नहीं पसंद

    भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके उथप्पा ने कहा कि उन्हें धोनी की एक बात पसंद नहीं आती और वो ये कि वह फोन नहीं रखते। उथप्पा ने ललल्नटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम लगातार बात करते रहते हैं। वह फोन नहीं रखते जो काफी बुरा और इरिटेटिंग है। आप उन तक पहुंच नहीं सकते। काफी करीबी दोस्त होने के बाद भी, हमें उनके मैनेजर को बताना पड़ता है कि हम आ रहे हैं।"

    उथप्पा ने कहा, "हम जब बैठते हैं तो ऐसा लगता है कि समय ज्यादा नहीं निकला है। वहां 20 लोग बैठे रहते हैं। लेकिन उनके साथ आपका कनेक्शन अभी भी वैसा ही जैसा था। वो इंसान जिससे मैं पहली बार मुंबई में साल 2004 में मिला था। जिससे इंसान से मैं तब मिला था वो आज भी वैसा ही है। जब मैं उनके साथ बैठकर बात करता हूं तो दोस्ती का स्तर अलग ही होता है।"

    दूध पीते नहीं देखा

    धोनी को लेकर कहा जाता था कि वह काफी दूध पीते हैं और ये भी बातें उठी थीं कि वह ड्रैसिंग रूम में भी दूध पीते हैं। इस बारे में उथप्पा ने कहा, "मैंने उन्हें कभी दूध पीते नहीं देखा। कभी भी नहीं।"

    धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी अब अधिकतर समय पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बिताते हैं। वह रांची में अपने फार्म हाउस पर खेती भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Virat Kohli के कारण खत्म हुआ Yuvraj Singh का करियर! भारत के पूर्व क्रिकेटर ने किया बहुत बड़ा खुलासा