विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कोहली को पसंद नहीं थे अंबाती रायडू', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, बताई 2019 वर्ल्ड कप टीम सेलेक्शन की सच्चाई

Published: Mon, 13 Jan 2025 11:00 AM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अंबाती रायडू को आखिरी समय पर टीम से बाहर किया गया। ऐसा तब हुई जब रायडू के घर पर वर्ल्ड कप की किट तक पहुंच गई थी। उथप्पा ने कहा कि कोहली रायडू को पसंद नही करते थे।

अंबाती रायडू को पसंद नहीं करते थे विराट कोहली
अंबाती रायडू को पसंद नहीं करते थे विराट कोहली

HighLights

  1. विराट कोहली को पसंद नहीं थे अंबाती रायडू
  2. अंबाती रायडू को आखिरी समय किया गया 2019 वर्ल्ड कप टीम से बाहर
  3. रायडू के घर पहुंच गई थी वर्ल्ड कप की किट

 स्पोर्ट् डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप-2019 के लिए जब टीम का एलान हुआ था तब काफी विवाद हुआ था। ये विवाद अंबाती रायडू को टीम में न चुने जाने को लेकर हुआ था। उनकी जगह विजय शंकर को टीम में चुना गया था। इस फैसले से रायडू काफी गुस्सा हुए थे और संन्यास का एलान कर दिया था। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि विराट कोहली, रायडू को पसंद नहीं करते थे इसलिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया।

विराट कोहली उस समय टीम के कप्तान थे। भारत के पूर्व क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने बताया कि कोहली दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। उथप्पा ने बताया कि उस समय रायडू के घर वर्ल्ड कप की किट तक पहुंच गई थी, लेकिन वह टीम में नहीं चुने गए।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli के कारण खत्म हुआ Yuvraj Singh का करियर! भारत के पूर्व क्रिकेटर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

'ऐसा नहीं करना चाहिए'

उथप्पा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि कोहली किसी को पसंद नहीं करते तो उसे टीम में नहीं रखते। उन्होंने कहा, "अगर कोहली किसी को पसंद नहीं करते, उन्हें लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा नहीं है तो फिर आप बाहर हैं। रायडू एक बड़ा उदाहरण हैं। आपको बुरा लगता है। हर किसी की अपनी पसंद होती है, मैं इस बात से सहमत हूं, लेकिन आप किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकते।"

उथप्पा ने कहा, "रायडू के पास वर्ल्ड कप के कपड़े पहुंच गए थे। वर्ल्ड कप का किट बैग उनके पास पहुंच गया था। सब कुछ उनके घर पर पहुंच गया था। खिलाड़ी सोच रहा है कि वह वर्ल्ड कप के लिए जा रहा है, लेकिन आपने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। मेरे हिसाब से ये सही नहीं है।"

किया संन्यास का एलान, फिर लिया यूटर्न

उस वर्ल्ड कप के दौरान ओपनर शिखर धवन चोटिल हो गए थे। तब भी रायडू को बुलाया नहीं गया। विजय शंकर भी चोटिल हुए तब भी रायडू को नहीं चुना गया था। रायडू ने टीम का एलान होने के बाद संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने फैसला बदला, लेकिन फिर दोबारा भारत के लिए नहीं खेल सके।

यह भी पढे़ं- Robin Uthappa को नए साल से पहले मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; जानें पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।