विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Robin Uthappa को नए साल से पहले मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; जानें पूरा मामला

Published: Tue, 31 Dec 2024 10:30 PM (IST)

क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को साल 2025 से पहले बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उथप्‍पा की गिरफ्तारी वारंट पर ...और पढ़ें

रॉबिन उथप्‍पा के फैंस के लिए आई अच्‍छी खबर। इमेज- उथप्‍पा एक्‍स
रॉबिन उथप्‍पा के फैंस के लिए आई अच्‍छी खबर। इमेज- उथप्‍पा एक्‍स

HighLights

  1. उथप्‍पा ने अपने करियर में खेले 46 वनडे
  2. रॉबिन ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले
  3. एक प्राइवेट फर्म से जुड़ा है पूरा मामला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को नए साल से पहले बड़ी राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को उनके गिरफ्तारी वारंट पर अस्थायी रोक लगा दी है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर को नए साल में जेल नहीं जाना पड़ेगा।

भविष्य निधि (PF) धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज की अध्यक्षता वाली पीठ ने उथप्पा को यह अंतरिम राहत दी है। इसके साथ ही वारंट और PF मामले से संबंधित सभी कार्रवाईयों पर अंतरिम रोक लगा दी है।

उथप्‍पा ने दायर की थी याचिका

उथप्‍पा ने अपने खिलाफ जारी वसूली नोटिस और गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर यह फैसला सुनाया गया है। भारतीय क्रिकेटर उथप्‍पा के खिलाफ यह वारंट क्षेत्रीय PF आयुक्त एवं वसूली अधिकारी के आदेश पर बेंगलुरु पुलिस ने जारी किया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी लगभग तय थी।

निजी फर्म से जुड़ा है यह मामला

रॉबिन उथप्‍पा का यह विवाद एक निजी फर्म सेंटारस लाइफस्टाइल ब्रांड से जुड़ा है। 2018 से 2020 तक उथप्पा इस फर्म के डायरेक्‍टर थे। उथप्पा के खिलाफ पीएफ अधिकारियों द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, कंपनी कर्मचारियों का PF अंशदान कट रही थी, लेकिन यह उनके खाते में जमा नहीं हो रहा था।

यह राशि लगभग 23.16 लाख रुपये थी। उथप्पा की ओर से पेश वकील प्रभुलिंग नवदगी ने कोर्ट को बताया कि उथप्पा ने 2020 में फर्म के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने कार्यकाल के दौरान भी उथप्‍पा कंपनी के दिन प्रतिदिन के संचालक में शामिल नहीं थे।

ये भी पढ़ें: 'CSK के कारण न्यूजीलैंड से हारा भारत', एमएस धोनी के दोस्त ने फ्रेंचाइजी की जमकर लगाई क्लास, सुनाई खरी खोटी

इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

  • इंटरनेशनल क्रिकेट में उथप्‍पा के प्रदर्श्‍न की बात करें तो उन्‍होंने 46 वनडे खेले।
  • इस दौरान 42 पारियों में उन्‍होंने 25.94 की औसत और 90.59 की स्‍ट्राइक रेट से 934 रन बनाए।
  • वनडे में उथप्‍पा ने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक सकोर 86 रन है।
  • इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने करियर में 13 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले।
  • इस दौरान 12 पारियों में भारतीय क्रिकेटर ने 1 फिफ्टी की मदद से 249 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: रोबिन उथप्पा के खिलाफ निकला वारंट, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, पुलिस को नहीं मिल रहा घर का पता, जानिए पूरा मामला