Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवराज सिंह के पिता के बदले सुर, MS Dhoni की जमकर की तारीफ; पढ़ें योगराज सिंह ने ऐसा क्‍या कह दिया

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 04:40 PM (IST)

    युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी पर अपनी राय रखते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने धोनी को लेकर कई विवादास्पद बयान भी दिए। हालांकि धोनी ने कभी इस पर रिएक्‍ट नहीं किया। अब योगराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें वह धोनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    योगराज अक्‍सर करते हैं धोनी की आलोचना। इमेज- सोशल मीडिया

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर एमएस धोनी पर अपनी राय रखते रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई विवादास्पद बयान दिए हैं। खासकर युवराज सिंह के करियर में धोनी की भूमिका के बारे में वह अक्‍सर बात करते रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगराज ने धोनी पर अपने बेटे को दरकिनार करने और करियर के महत्वपूर्ण दौर में उसे पर्याप्त मौके नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं योगराज ने भी बिना मन के ही सही कभी-कभार धोनी की क्रिकेट उपलब्धियों की भी तारीफ की है। योगराज ने एक बार फिर धोनी की कप्‍तानी की तारीफ की है। 

    धोनी एक मोटिवेटेड कैप्‍टन

    सोशल मीडिया पर योगराज सिंहा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह धोनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    योगराज ने कहा, "धोनी एक बहुत ही मोटिवेटेड कप्तान थे, जो लोगों को बता सकते थे कि क्या करना है। उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह गेंदबाज को बता सकते थे कि कहां गेंदबाजी करनी है। वह बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ सकते थे। सबसे अच्छी बात जो मुझे उनके बारे में पसंद आई वह थी अगर आपको याद हो तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार मिचेल जॉनसन की गेंद उन्हें ग्रिल पर लगी थी और वह ऐसे ही खड़े रहे और अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया।"

    विश्‍वकप विजेता टीम का हिस्‍सा थे

    धोनी और युवराज दोनों ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों ही 2007 और 2011 विश्व कप जीत में शामिल थे। योगीराज ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को स्वीकार किया।

    योगराज ने कहा कि धोनी भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। योगराज अक्‍सर धोनी की आलोचना करते रहे हैं। दूसरी ओर युवराज सिंह सार्वजनिक रूप से धोनी की आलोचना करने से काफी हद तक बचते रहे हैं।

    धोनी सफल कप्‍तानों में से एक

    • बता दें कि धोनी भारत के सफल कप्‍तानों में से एक हैं।
    • उनकी कप्‍तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2007, वनडे विश्‍व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था। 
    • धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 200 वनडे खेले और 110 में जीत दर्ज की।
    • इसके अलावा कैप्‍टन कूल की कप्‍तानी में भारत ने 72 टी20 इंटरनेशनल खेले और 41 में टीम को जीत दिलाई।
    • माही ने अपनी कप्‍तानी में भारत को 60 में से 27 टेस्‍ट मैचों में जीत दिलाई थी।

    ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: धोनी के बाद रोहित दिलाएंगे ट्रॉफी? एक क्लिक में पढ़ें Team India का पूरा शेड्यूल