'फिर छा गए माही', MS Dhoni बेटी के लिए बने सेंटा क्लॉज, पत्नी साक्षी ने शेयर की दिल जीतने वाली तस्वीर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ हैं। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। धोनी अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को देते हैं। उनकी बेटी उनके काफी करीब है और अपनी बेटी के लिए धोनी क्रिसमस-डे वाले दिन सेंटा क्लॉज भी बन गए। उनकी पत्नी ने धोनी की फोटो शेयर की है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस-डे मना रही है। भारत में भी जोर-शोर से ये त्योहार मनाया जा रहा है। इसकी धूम कितनी है ये इस बात को इससे समझा जा सकता है कि आमतौर पर शो ऑफ की दुनिया से दूर रहने वाले भारत के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इसके रंग में रंग गए। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें धोनी सेंटा क्लॉज बने हैं।
इस फोटो में धोनी सेंट की ड्रैस में चश्म लगाए और लंबी दाढ़ी में हैं। उनकी सेंटा वाली कैप पर लिखा है मिस्टर माही। इस फोटो में उनकी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी हैं। इन तीनों के पीछे क्रिसमस ट्री है।
यह भी पढ़ें- MS धोनी के बाद राजनीतिक दलों पर आवास बोर्ड की नजर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
दोस्तों के साथ मनाया क्रिसमस
साक्षी ने कुल पांच फोटो शेयर की हैं जिसमें एक में धोनी, वह और जीवा हैं। वहीं एक फोटो में धोनी और जीवा हैं। तीसरी फोटो में अकेले धोनी है जो कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पास काफी सारे गिप्ट हैं। वहीं एक अन्य फोटो में धोनी, जीवा और माही के कुछ दोस्त हैं। पांचवीं फोटो में धोनी अपनी बेटी जीवा को गले लगाए हुए हैं। इस फोटो के साथ साक्षी ने कैप्शन में सिर्फ क्रिसमस लिखा है और लाल दिन वाली इमोजी बनाई है।
आईपीएल की तैयारी में जुटे माही
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा दिया था। इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। हर बार आईपीएल में ये कहा जाता है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलते नजर आते हैं। पिछली बार भी आईपीएल में यही बातें उठी थी, लेकिन इस बार फिर धोनी आईपीएल खेलते नजर आएंगे। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।