Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MS धोनी की बढ़ सकती है मुश्किल, हरमू स्थित घर पर आवास बोर्ड ने बिठाई जांच; नोटिस भेजने की भी तैयारी

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 10:28 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाद अब झारखंड आवास बोर्ड की नजर एमएस धोनी के आवास पर है। साल 2009 में धोनी को आवास बोर्ड की तरफ से आवंटित किए गए प्लॉट पर धोनी ने आलीशान घर बनाया और कई साल तक रहे। अब खबर सामने आई है कि इसमें पैथोलॉजी सेंटर खोला जाएगा जिसके बाद आवास विभाग ने इस पर जांच बिठा दी है।

    Hero Image
    मुश्किल में फंसे महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय को नोटिस भेजने के बाद अब झारखंड राज्य आवास बोर्ड की नजर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास पर है। धोनी के हरमू स्थित आवास में न्युबर्ग सुप्राटेक (पैथोलॉजी सेंटर) लैब खोलने की तैयारी की सूचना पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने जांच बिठा दी है। वह धोनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यावसायिक उपयोग की सूचना

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की ओर से खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर महेंद्र सिंह धोनी को आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराया गया था। अब जानकारी मिली है कि इस प्लॉट का उपयोग न्युबर्ग सुप्राटेक (पैथोलॉजी सेंटर) लैब खोलने के लिए किया जा रहा है।

    • यदि इस प्लॉट का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा तो यह आवास बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई नियमावली का उल्लंघन होगा। बोर्ड के अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
    • संजय लाल पासवान ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वहीं इस मामले में झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस भी भेजा जा सकता है।
    • संजय लाल पासवान ने ये भी बताया कि आवास बोर्ड की जमीन पर निर्मित आवासों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले लगभग तीन सौ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
    • बोर्ड के एमडी व सचिव को भी निर्देश दिया गया है कि आवास बोर्ड के जिन प्लॉटों या आवासों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है, उनका आवंटन रद करें।

    साल 2009 में धोनी को आवंटित किया गया प्लॉट

    आवास बोर्ड की जमीन या आवास सिर्फ आवासीय उपयोग के लिए ही आवंटित की गई है। साल 2009 में झारखंड सरकार की ओर से एमएस धोनी को पांच कट्ठा आवासीय भूखंड गिफ्ट किया गया था।

    इस प्लॉट पर धोनी ने आलीशान घर बनाया और कई वर्षों तक अपने माता-पिता के साथ रहे भी। अब वे सिमलिया स्थित अपने निजी फार्म हाउस में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरमू स्थित महेंद्र सिंह धौनी के आवास में लैब खोलने की तैयारी की जा रही है।

    भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी नोटिस

    आवास बोर्ड की जमीन या आवास का उपयोग केवल रहने के लिए किया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी से पहले भाजपा कार्यलय को लेकर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड नोटिस जारी कर चुका है। दरअसल, बीजेपी प्रदेश कार्यलय के भूखंड के गलत इस्तेमाल का मामला संज्ञान में आने के बाज एक्शन लिया गया।

    ये भी पढ़ें

    छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, 40-50 लोगों ने घेरा; वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी

    Jharkhand Police: झारखंड में जनवरी में होगा IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के एसपी बदलेंगे