विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohammed Shami को दौड़ने से भी लगता था डर, फिर भी नहीं मानी हार; फिट होने तक की बताई पूरी दास्‍तां

Published: Wed, 22 Jan 2025 10:30 AM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami Comeback) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के ...और पढ़ें

BCCI Mohammed Shami Comeback: बीसीसीआई ने शेयर की मोहम्मद शमी की वीडियो
BCCI Mohammed Shami Comeback: बीसीसीआई ने शेयर की मोहम्मद शमी की वीडियो

HighLights

  1. भारत और इंग्लैंड टी20I सीरीज के लिए जरिए मोहम्मद शमी करेंगे वापसी
  2. मोहम्मद शमी 15 महीने बाद नेशनल टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे
  3. मोहम्मद शमी ने बताई इंजरी से लेकर फिट होने तक की पूरी कहानी

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Mohammed Shami Comeback Video: भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से नेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। 15 महीने बाद शमी नेशनल टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।

बता दें कि शमी आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में उन्हें काफी समय लग गया। इस दौरान उन्होंने काफी संघर्ष किया और अब कमबैक पर उन्होंने अपनी इंजरी से फिट होने तक की कहानी बताई। बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है।

'गिर भी जाओ, लेकिन दोबारा खड़े हो...', Mohammed Shami की कमबैक VIDEO वायरल

दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami Comeback) ने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में खूब पसीना बहाया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी,

,विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में खेलकर अपने फॉर्म में वापसी की और हर किसी का ध्यान खींचा। उनके इस की वजह से ही उनकी नेशनल टीम में वापसी हुई।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के जरिए नेशनल टीम में वापसी करने पर मोहम्मद शमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 15 महीने बाद वापसी को लेकर Mohammed Shami हुए इमोशनल, बोले- जैसे ही मैंने क्रिकेट छोड़ा तो मुझे दोबारा....

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शमी पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। शमी कहते हैं कि जब घर से निकले तब से पतंग उड़ाने को मिली नहीं और 15 साल बाद आज मैं पतंग उड़ा रहा हूं।

शमी ने कहा,

"जब से घर से निकला तब से हाथ में गेंद ही पकड़ी, लेकिन मैं जानता हूं कि कैसे बैलेंस बनाया जाता है। जैसे क्रिकेट लाइफ की तरह बैलेंस काफी जरूरी है। आप सेट हुए तो आप रन बनाएंगे और पिच को समझे तो आप विकेट निकालेंगे। ऐसा ही पतंग का ही है, अगर सही बैलेंस बना तो ये टकाटक उड़ सकती है। देखिए मांझा हो, बॉल हो या गाड़ी की ड्राइविंग हो, तो मुझे नहीं लगता आपको कोई अंतर नजर आएगा। बस आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए, जब आपके रन और विकेट निकल रहे होते है तो सब आपके साथ होते है।"

शमी ने आगे कहा,

"इंजरी के टाइम में रियल टेस्ट वह होता है कि कौन आपके साथ खड़ा है। डर लगता था भागने में भी। बहुत ही मुश्किल होता है किसी भी प्लेयर के लिए उस फ्लो से इंजरी से एनसीए जाना पड़ता है। इंजरी से जब आप जाते है तो आप मजबूत होकर लौटते है। हो गया अब उसे क्रॉस करके आ चुके है। जब हम छोटे होते है तो मां-बाप हमें चलना सीखाते है, गिरते-उठते है, लेकिन चलना सीखना छोड़ते नहीं। आपको वह जिद्द नहीं छोड़नी चाहिए। वहीं, प्रोफेशन में है हमें नहीं छोड़ना चाहिए, अगर आपको चोट भी लगती है तो आपको उठना चाहिए और फिर कमबैक करना चाहिए, देश के लिए और टीम के लिए।"